डेंगू वायरस का टेस्ट अब घर पर, बस करना होगा ये काम...

Sandeep Kumar | Feb 28, 2025, 17:43 IST
Share
dengue-virus-detection
dengue-virus-detection

अब मोबाइल से ही डेंगू वायरस की पहचान संभव है। एम्स के शोधकर्ता कृष कौशल ने एक इमेजिंग तकनीक विकसित की है। इसमें खून की बूंद डालकर मोबाइल से फोटो खींचनी होगी, और सॉफ्टवेयर डेंगू लोड का विश्लेषण करेगा।

अब डेंगू की पहचान के लिए लैब टेस्ट की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल से ही यह पता लगाया जा सकेगा कि शरीर में डेंगू वायरस है या नहीं। यह तकनीक शरीर में वायरस की मात्रा (वायरल लोड) का विश्लेषण कर बीमारी की गंभीरता भी बताएगी।

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल एम्स में प्रोस्टेट कैंसर की पहचान होगी आसान, यूरिन टेस्ट से मिलेगी सटीक जानकारी

कैसे करेगा मोबाइल डेंगू की पहचान?

नई तकनीक में एनएस1 टेस्ट स्लाइड (NS1 Test Slide) का उपयोग किया जाता है। मरीज को सिर्फ स्लाइड पर खून की एक बूंद डालनी होगी और फिर मोबाइल से उसकी फोटो खींचनी होगी। इसके बाद सॉफ्टवेयर इमेजिंग तकनीक से खून के रंग और पैटर्न का विश्लेषण करेगा। इससे पता चलेगा कि शरीर में डेंगू वायरस कितना है और वह शरीर पर क्या प्रभाव डालेगा।

ये खबर भी पढ़िए... युवक की आंख में था पैरासाइट, एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी कर निकाला गया

एम्स के शोधकर्ता को सम्मान

इस शोध को भोपाल के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) के इंट्राम्यूरल स्टूडेंट्स रिसर्च ग्रांट (Intramural Students Research Grant) के कृष कौशल ने विकसित किया है। उन्हें इस शोध के लिए सम्मानित भी किया गया है। शोध को "On-Site Viral Load Implication for Prognosis of Dengue Disease Using Mobile Phone – A Semi-Quantitative Test Based on NS1 Image Analysis" नाम दिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए... शेयर बाजार में 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट: पहली बार 5 महीने लगातार गिरा, जानें कारण

इमेजिंग तकनीक से डेंगू की सटीक जानकारी

इस तकनीक में खून की बूंद डालते ही मोबाइल स्क्रीन पर रंग का पैटर्न दिखता है। सॉफ्टवेयर इस पैटर्न को स्कैन कर डेंगू वायरस की मौजूदगी और उसकी तीव्रता का विश्लेषण करता है। इससे डॉक्टर को यह जानने में आसानी होगी कि मरीज को हल्का डेंगू (Mild Dengue) हुआ है या गंभीर डेंगू (Severe Dengue)। इससे समय पर सही इलाज हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़िए... यूनियन कार्बाइड: जीतू के बयान पर, सीएम का पलटवार, कांग्रेस ने भोपाल में बांटी थी मौत

मोबाइल टेस्ट से क्या फायदे

  • तेजी से डेंगू की पहचान होगी।
  • महंगे ब्लड टेस्ट से बचा जा सकेगा।
  • बीमारी की गंभीरता पहले ही पता चल जाएगी।
  • इलाज जल्द शुरू किया जा सकेगा।

डेंगू क्या है?

डेंगू (Dengue) एक वायरल संक्रमण (Viral Infection) है, जो एडीज मच्छर (Aedes Mosquito) के काटने से फैलता है। इसे हड्डी तोड़ बुखार (Breakbone Fever) भी कहा जाता है। डेंगू का वायरस खून में 10 दिन तक सक्रिय रहता है। लेकिन कुछ मामलों में यह इतना गंभीर हो जाता है कि मरीज की जान तक ले सकता है।

डेंगू के लक्षण

तेज बुखार (High Fever)
सिर दर्द (Headache)
जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द (Joint & Muscle Pain)
शरीर पर लाल चकत्ते (Skin Rashes)
लगातार उल्टी या पेट दर्द (Vomiting & Abdominal Pain)

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • डेंगू
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • Bhopal Dengue
  • डेंगू और मलेरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच