MP के इस शहर में बनेगा 50 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, जल्द होगी 30 हजार मेडिकल स्टाफ की भर्ती

Vikram Jain | Published:
Share
Deputy CM Rajendra Shukla ghattiya hospital project medical staff recruitment
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल घट्टिया में अस्पताल का किया भूमिपूजन।

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उज्जैन के घट्टिया में 50 बेड के अस्पताल का भूमिपूजन किया, साथ ही पूरे राज्य में 30,000 चिकित्सा स्टाफ की भर्ती का ऐलान किया। 9.95 करोड़ रुपए की लागत बनाने वाले यह अस्पताल 15 महीने में तैयार होगा।

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए मोहन यादव सरकार निरंतर प्रयासरत है। अब उज्जैन जिले के घट्टिया को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को घट्टिया में नए अस्पताल का भूमिपूजन किया, 9 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक अस्पताल 50 बेड का होगा। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने प्रदेश भर में 30,000 चिकित्सा स्टाफ की भर्ती किए जाने का ऐलान किया। इस अस्पताल का निर्माण 15 महीने में पूरा होगा और इससे घट्टिया समेत आसपास के 100 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।

thesootr
thesootr


घट्टिया में 50 बेड के अस्पताल का भूमिपूजन

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए एक और कदम उठाया है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उज्जैन के घट्टिया में जनपद पंचायत परिसर में 9.95 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 50 बेड के अस्पताल का भूमिपूजन किया।

15 महीने में अस्पताल निर्माण का लक्ष्य

इस अस्पताल के बनने से घट्टिया और इसके आसपास के 100 गांवों के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पहले इन्हें इलाज के लिए उज्जैन जाना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या हल हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अस्पताल का निर्माण 15 महीने में पूरा किया जाएगा और इस अस्पताल से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि घट्टिया में बनने वाला यह अस्पताल विशेषज्ञ सेवाओं से लैस होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन ने किया आनंदपुर धाम का निरीक्षण, 11 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा

पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ की होगी भर्ती

इस अवसर पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल (Deputy CM Rajendra Shukla)ने घोषणा की कि प्रदेश भर में 30,000 चिकित्सा स्टाफ की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार कर रही है, और आने वाले समय में घट्टिया में अस्पताल के साथ ही पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ की भर्ती भी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

संसद तक पहुंचा जबलपुर में ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट का मामला, पुलिस के हाथ अब भी खाली

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ उज्जैन के घट्टिया में 9.95 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड का अस्पताल बनेगा।

✅ अस्पताल का निर्माण 15 महीने में पूरा होगा और 100 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।

✅ अस्पताल का भूमिपूजन करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेश में 30,000 चिकित्सा स्टाफ की भर्ती की घोषणा की।

✅ सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कर रही है।

✅ घट्टिया अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

हाईकोर्ट का आदेश: इंडियन नर्सिंग काउंसिल को पेश करनी होंगी 2018 से 2022 तक की मान्यता फाइलें

HC ने 'महाधिवक्ता पर भारी फीस' के आरोपों को किया खारिज, कहा- आरोप लगाकर, अंधेरे में तीर चलाया गया

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला | मेडिकल स्टाफ भर्ती | एमपी में नौकरी | उज्जैन न्यूज | एमपी न्यूज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • उज्जैन न्यूज
  • Deputy CM Rajendra Shukla
  • मध्य प्रदेश
  • उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला
  • एमपी में नौकरी
  • मेडिकल स्टाफ भर्ती
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर