देविका पटेल के कथा वाचन का किया विरोध, ओबीसी समाज हुआ लामबंद

Neel Tiwari | Feb 23, 2025, 19:24 IST
Share
devika-patel-obc
कथा वाचक देविका पटेल

जबलपुर के रैपुरा पनागर क्षेत्र में पटेल समाज की कथा वाचक देविका पटेल के कथा करने का विरोध करने के बाद अब यह मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब अखिल भारतीय ओबीसी महासभा और एसटी, एससी ओबीसी संयुक्त संघ के द्वारा प्रदर्शन किया गया है।

जबलपुर के पनागर थाना अंतर्गत रैपुरा क्षेत्र में कलमापति देवी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। 24 फरवरी से शुरू होने वाली इस कथा में कथावाचक राधा स्वरुप देविका किशोरी उर्फ देविका पटेल थी। इस दौरान कुछ युवकों के द्वारा कथा वाचक पर यह आरोप लगाया कि वह ब्राह्मण नहीं है इसलिए उन्हें कथा करने का अधिकार नहीं है।

इसके साथ ही युवकों के द्वारा कहा गया कि यदि उन्हें कथा करनी है तो वह किसी ब्राह्मण युवक के साथ विवाह करने जिसके बाद वह कथा कर सकती हैं। हालांकि कुछ लोगों के द्वारा यह जानकारी भी दी गई कि इस दौरान उनके कथा वाचक की गद्दी पर बैठने पर विरोध जताया गया था और यह तथ्य दिया गया था कि सनातन धर्म के अनुसार कथा वाचक की गद्दी में बैठने के लिए उन्हें पुराणों के ज्ञान सहित ब्राह्मण जाति का होना आवश्यक है। इस मामले की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली तो ओबीसी महासंघ सहित अन्य संगठन देविका पटेल के समर्थन में खड़े हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।

98d05136-a61
98d05136-a61


यह खबर भी पढ़ें...मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में टल गई ओबीसी आरक्षण और ईडब्ल्यूएस पर सुनवाई

ओबीसी महासंघ ने की कानूनी कार्यवाही की मांग

जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट इंद्र कुमार पटेल ने इस मामले में थाना प्रभारी को शिकायत सौंपते हुए यह बताया की मनुवादी व्यवस्था की मानसिकता के जाति विशेष के लोगों के द्वारा उनके समाज की बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई है एवं कथा वाचन से रोका गया है। जिसके विरुद्ध उन्होंने कार्यवाही की मांग की है। इसके साथ ही ओबीसी महासंघ सहित एसटी एससी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के द्वारा पनागर थाने में ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शन किया गया।

यह खबर भी पढ़ें... SC ने पूछा: जब MP में 27% ओबीसी आरक्षण का कानून, तो लागू क्यों नहीं? सरकार ने 17 याचिकाएं वापस लीं

ब्राह्मण महासभा ने भी की घटना निंदा

ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष राम दुबे ने यह स्पष्ट किया है कि इस तरह के आरोपों में पूरे ब्राह्मण समाज का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। यदि कुछ लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है तो हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सनातनी परंपरा एवं पुराणों के अनुसार कथा वाचन की गद्दी में बैठने के अधिकार पर विवाद हुआ था जिसके बाद कथा वाचक को बगल में एक आसान पर बैठने के लिए कहा गया था। उनकी जानकारी के अनुसार यह विवाद केवल इस कारण से था, लेकिन इसके बाद भी यदि कुछ लोगों के द्वारा कोई अभद्र टिप्पणी की गई है तो उन पर पूरी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य को मिली धमकी, कहा- एक करोड़ नहीं दिए तो उड़ा देंगे आश्रम, इंतजाम होने पर गेट में लिख देना कृष्ण

पुलिस कर रही मामला सुलझाने की कोशिश

इस मामले में थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि ब्राह्मण समाज के कुछ युवकों के द्वारा इस बात पर आपत्ति जताई गई थी कि पटेल समाज की युवती कथा वाचन कर रही है जिसके बाद या विवाद की स्थिति पैदा हुई थी। पुलिस के अनुसार दोनों समाजों के बीच में बातचीत का दौर चल रहा है और आपसी सामान्य से इस मामले को सुलझाने की कोशिश जारी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस कथा में व्यापक पुलिस सुरक्षा दी जाएगी और किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा।

यह खबर भी पढ़ें... भोपाल में कथावाचक देवकी नंदन ने कहा- देश में नौ राज्य हिंदू अल्पसंख्यक हो गए, ऐसे में बेहद जरूरी है हिंदू ज्यादा बच्चे पैदा करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • OBC
  • ओबीसी
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा