प्रेमिका की हत्या कर शख्स ने 10 महीने फ्रिज में रखी लाश, ऐसे खुले राज

Siddhi Tamrakar | Jan 11, 2025, 09:18 IST
Share
body found in fridge in dewas
body found in fridge in dewas

मध्य प्रदेश के देवास के वृंदावन धाम कॉलोनी में एक घर से महिला की लाश मिली। वहीं, पुलिस की जांच में इस घटना को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

मध्य प्रदेश के शहर देवास से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां की वृंदावन धाम कॉलोनी के एक घर से पुलिस को बदबू आने की शिकायत मिली थी। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो एक बंद कमरे से ऐसा कुछ बरामद हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, घर के फ्रिज में से एक महिला की लाश मिली है। अब इस मामले में एक और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

पुलिस की जांच में पता चला कि महिला की हत्या करीब 10 महीने पहले की गई थी और इसके लिए उसके लिव-इन पार्टनर पर आरोप है। आरोपी शव को फ्रिज में रखकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसियों ने दी थी बदबू की सूचना

यह घटना शहर के वृंदावन धाम कॉलोनी की है। शुक्रवार दोपहर को कुछ पड़ोसियों ने एक घर से तेज बदबू आने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला खोला और फ्रिज से महिला का शव बरामद किया।

फ्रिज में मिली महिला की लाश

बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी के मुकाबिक, मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना सामान छोड़ दिया था, जिसमें एक फ्रिज भी था। पुलिस ने बताया कि उसी फ्रिज में महिला की लाश पाई गई है।

288ec2db-ff7
288ec2db-ff7


फ्रिज में शव मिलने के बाद जांच शुरू हुई

एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि इंदौर में रहने वाले धीरेंद्र श्रीवास्तव के मकान में बलवीर राजपूत लंबे समय से किराए पर रह रहे थे। बलवीर के पहले इस मकान में रहने वाले किराएदारों ने दो कमरे लॉक कर दिए थे। गुरुवार को बलवीर ने इन कमरों को खोला और सफाई की थी, इसके बाद जब शुक्रवार सुबह फ्रिज खोला तो उसमें महिला की लाश मिली।

शादी का दबाव बन रही थी महिला

पुलिस ने बताया कि संजय पाटीदार और महिला पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति, जो संजय के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी, वे दोनों इस मकान में साथ रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि मार्च 2024 के बाद से प्रतिभा को किसी ने नहीं देखा था। संजय ने कहा था कि वह अपनी मां के पास जा रही है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने संजय को उज्जैन से गिरफ्तार किया।

हत्या की पूरी कहानी

संजय ने पुलिस को बताया कि वह और प्रतिभा पिछले पांच सालों से साथ रह रहे थे। तीन साल तक वे उज्जैन में रहे, लेकिन दो साल पहले वह देवास आकर किराए पर रहने लगे। संजय ने कहा कि जनवरी 2024 में प्रतिभा ने उससे शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, जिससे वह परेशान हो गया था। इसके बाद, संजय ने अपने दोस्त विनोद दवे के साथ मिलकर प्रतिभा की हत्या की योजना बनाई। मार्च में उसने प्रतिभा का गला घोंटकर हत्या की और शव को फ्रिज में डाल दिया। फिर कमरे को लॉक कर दिया और सामान को जमा लिया।

आरोपी के साथी के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि संजय के दोस्त विनोद दवे पर राजस्थान के टोंक में एक अपराध दर्ज है और वह फिलहाल वहां की जेल में बंद है। पुलिस उससे संपर्क कर रही है और संजय से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस के मुताबिक महिला का डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

मकान मालिक घर खाली कराने के लिए करते थे कॉल

संजय पहले उज्जैन में काम करता था, फिर कुछ समय बाद वह देवास में रहने आ गया। कई महीनों से वह नौकरी छोड़कर अपने गांव मौलाना वापस चला गया था। उसके पास देवास से मकान मालिक के घर खाली कराने को लेकर आए दिन कॉल आते थे। गुरुवार रात भी मकान मालिक ने उसे फोन किया था, लेकिन संजय ने कहा कि वह कमरे में सामान रखे हुए है और किराया दे रहा है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह संजय को गांव में देखा गया था। यह भी जानकारी मिली है कि फरवरी में संजय के घर एक शादी होने वाली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Dewas News
  • crime news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • लिव इन रिलेशनशीप
  • फ्रिज में लाश के टुकड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई