22409091-b9a
डीजीपी कैलाश मकवाना ने ली पुलिस अधिकारियों की क्लास, बोले- अनुशासन और प्रोफेशनलिज्म जरूरी
Sandeep Kumar | Published:
Photograph: (thesootr)
डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिस मुख्यालय भोपाल में कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार, साइबर अपराध, समेत तमाम मुद्दों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
BHOPAL. पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीजीपी कैलाश मकवाना ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधारों पर समीक्षा बैठक की। डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि पुलिस संगठन की कार्यशैली में निरंतर सुधार और अपग्रेडेशन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस की जिम्मेदारी समाज में शांति, विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना भी है।
इस बैठक में प्रदेश के सभी जोनल आईजी, डीआईजी, एसपी और विभिन्न शाखाओं के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। डीजीपी ने पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।
![22409091-b9a]()
ये भी पढ़ें...DGP कैलाश मकवाना ने SI भर्ती की जानकारी डाली और युवाओं का आयुसीमा, पद पर फूट पड़ा गुस्सा
डीजीपी ने यह भी बताया कि पुलिस विभाग में खाली पदों की पूर्ति के लिए 8500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, नक्सल समस्या के समाधान के लिए भी अच्छी कार्यवाही की गई है, जिससे स्थिति में सुधार देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें...नशे के खिलाफ डीजीपी कैलाश मकवाना का कड़ा कदम, हॉस्टल्स में बनेगी विशेष कमेटी
डीजीपी ने कहा कि पुलिस कार्य का आधार अनुशासन, व्यवहारिक संतुलन और प्रोफेशनलिज्म होना चाहिए। थाना स्तर पर आम जनता से संवाद करते समय संयम, धैर्य और संवेदनशीलता प्रदर्शित करने के साथ त्वरित कार्यवाही की जाए। इससे पुलिस का मानवीय चेहरा समाज के सामने आएगा और नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें...DGP कैलाश मकवाना बोले- पुलिस में 19 हजार पद खाली, कैडर मिसमैनेजमेंट के चलते DSP से SP नहीं बन पाए
कैलाश मकवाना ने वीवीआईपी कार्यक्रमों के दौरान सतर्कता बनाए रखने, संवेदनशील मामलों में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही साइबर अपराध, नक्सल गतिविधियों, और नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध रणनीति अपनाई जाए, ताकि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके।
मकवाना ने बैठक में साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, सड़क सुरक्षा और महिला अपराध पर भी चर्चा की । डीजीपी ने इन समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को कठोर कदम उठाने की सलाह दी। महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से संबंधित अपराधों को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
डीजीपी ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने स्टाफ ऑडिट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने और फोर्स के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सिंहस्थ 2028 जैसे बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियों को अभी से शुरू करने पर बल दिया, ताकि सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन पर पहले से मजबूत रणनीति तैयार की जा सके।
![d6eb29ac-1a9]()
डीजीपी ने डायल-112, सीसीटीएनएस और जनसुनवाई पोर्टल को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि जनता की शिकायतों पर तत्काल और निष्पक्ष प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें...MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 आईपीएस-रापुसे अधिकारियों के हुए तबादले
डीजीपी मकवाना ने कहा कि पुलिस का कर्तव्य केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है। आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास, पारदर्शिता और सकारात्मक छवि स्थापित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
इस बैठक में प्रदेश के सभी जोनल आईजी, डीआईजी, एसपी और विभिन्न शाखाओं के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। डीजीपी ने पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।
ये भी पढ़ें...DGP कैलाश मकवाना ने SI भर्ती की जानकारी डाली और युवाओं का आयुसीमा, पद पर फूट पड़ा गुस्सा
पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू
ये भी पढ़ें...नशे के खिलाफ डीजीपी कैलाश मकवाना का कड़ा कदम, हॉस्टल्स में बनेगी विशेष कमेटी
अनुशासन और प्रोफेशनलिज्म पर जोर
ये भी पढ़ें...DGP कैलाश मकवाना बोले- पुलिस में 19 हजार पद खाली, कैडर मिसमैनेजमेंट के चलते DSP से SP नहीं बन पाए
पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार की जरुरत
पुलिस अधिकारियों को कड़ा कदम उठाने की सलाह
पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश
d6eb29ac-1a9
डिजिटल प्लेटफार्म्स को सशक्त करने के निर्देश
ये भी पढ़ें...MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 आईपीएस-रापुसे अधिकारियों के हुए तबादले
पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari