ग्वालियर में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली: दिग्विजय सिंह ने मंच पर बैठने से किया इनकार
Sandeep Kumar | Apr 28, 2025, 23:41 IST
digvijay-singh-refuses
ग्वालियर में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया । उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से मंच की राजनीति समाप्त करने की अपील की।
MP NEWS: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। यह रैली लक्ष्मी बाई समाधि स्थल के पास आयोजित की गई थी, जिसमें कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। हालांकि, इस रैली के दौरान एक अप्रत्याशित घटनाक्रम हुआ, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंच पर बैठे नेताओं की संख्या देखकर नाराज हो गए और उन्होंने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया।
कांग्रेस संगठन की ओर से हाल ही में यह निर्णय लिया गया था कि अब किसी भी कार्यक्रम में मंच पर केवल वही लोग बैठेंगे जिनका संबोधन होना है, ताकि मंच की राजनीति और गुटबाजी से बचा जा सके। लेकिन ग्वालियर में आयोजित ‘संविधान बचाओ’ रैली में मंच पर एक सौ से अधिक पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक और मंत्री बैठे हुए थे, जो दिग्विजय सिंह को आपत्ति का कारण बने।
ये खबर भी पढ़िए...रीवा में Eow ने भू-माफिया के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
दिग्विजय सिंह रैली में आखिरी संबोधन देने के लिए मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंच के सामने कुछ खाली कुर्सियां पड़ी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने मंच पर बैठे सैकड़ों नेताओं को देखा, जो कि तय किए गए नियमों के खिलाफ थे। इस पर उन्होंने मंच से ही कहा, “मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि अब यह मंच की लड़ाई समाप्त करें। मुझे बोलने का मौका देंगे तो मुझे बुला लीजिएगा।”
ये खबर भी पढ़िए...पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच इन 8 अहम समझौतों पर मंडराया खतरा
ये खबर भी पढ़िए...165 के रसगुल्ला और पान मसाले की चोरी में FIR, पुलिस की नासमझी बनी चर्चा का विषय
ये खबर भी पढ़िए...IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ठोका सबसे तेज शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय
दिग्विजय सिंह ने इसके बाद घोषणा की कि वह अब से कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में मंच पर नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा, “हमारे यहां मंच पर बैठने को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। अगर मुझसे कहा जाएगा तभी मैं बोलने के लिए जाऊंगा। कांग्रेस से ज्यादा परेशानी तो बीजेपी में है।”
दिग्विजय सिंह का गुस्सा
ये खबर भी पढ़िए...रीवा में Eow ने भू-माफिया के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
मंच के सामने खाली कुर्सियां
ये खबर भी पढ़िए...पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच इन 8 अहम समझौतों पर मंडराया खतरा
ये खबर भी पढ़िए...165 के रसगुल्ला और पान मसाले की चोरी में FIR, पुलिस की नासमझी बनी चर्चा का विषय
ये खबर भी पढ़िए...IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ठोका सबसे तेज शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय
दिग्विजय सिंह की घोषणा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari