सौरभ शर्मा, चेतन और शरद को 14 दिन के लिए भेजा जेल, ED की पूछताछ में बड़ा खुलासा
Vikram Jain | Feb 17, 2025, 15:50 IST
ED saurabh sharma sharad jayaswal chetan singh 14 day jail
भोपाल की विशेष अदालत ने पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उनके साथियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिमांड खत्म होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीनों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां सुनवाई पूरी हो गई।
BHOPAL. परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और साथी चेतन सिंह और शरद जायसवाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। ED ने पूछताछ खत्म करने के बाद सोमवार (17 फरवरी) को सौरभ शर्मा और साथियों को विशेष अदालत में पेश किया था। यहां से कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक गतिविधियों के मामले में की गई है।
सात दिन की ED रिमांड के दौरान सौरभ शर्मा और उसके करीबी साथी चेतन सिंह और शरद जायसवाल से पूछताछ में कई राज सामने आए हैं। सामने आया है कि परिवहन विभाग का पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और शरद जायसवाल जबलपुर के रोहित तिवारी के जरिए संपर्क में आए थे। 2014-15 के दौरान जबलपुर में एक कॉलोनी का निर्माण हुआ था, यह कॉलोनी भोपाल की एक फर्म ने बनाई थी, जिसमें शरद जायसवाल ने कई प्लॉट्स बेचे थे। यहां से शरद और रोहित तिवारी के बीच करीबी संपर्क हुआ।
ये खबर भी पढ़ें..
सौरभ शर्मा केस में उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, मंत्री राजपूत ने संभाला RTO की वसूली का रैकेट
इसके बाद सौरभ ने भोपाल की प्रॉपर्टी डीलिंग फर्म को छोड़ दिया। बाद में अपने साले रोहित तिवारी के लिए निवेशक खोजने का काम किया। इसके बाद चूना भट्टी क्षेत्र में फगीटो रेस्टोरेंट का संचालन शुरू किया। इस दौरान रोहित तिवारी के माध्यम से शरद जायसवाल और सौरभ शर्मा की मुलाकात हुई थी। इसके बाद सौरभ शर्मा ने शरद की सहायता से भोपाल और इंदौर में कई प्रॉपर्टी खरीदीं।
ये खबर भी पढ़ें..
ED की पूछताछ में सौरभ शर्मा को लेकर शरद-चेतन ने खोले राज
ईडी की पूछताछ में शरद जायसवाल ने बताया कि पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से मेरी मुलाकात पुरानी है, मैं पहले से ही कंस्ट्रक्शन लाइन में था। सौरभ ने ई-7/78 नंबर बंगला खरीदा था। जो रोहित तिवारी के नाम से खरीदा गया था, इस बंगले का काम मैंने किया था। सौरभ हमेशा मेरे काम की सराहना करते रहता था। इससे हम दोनों की दोस्ती और बढ़ गई। शुरुआत में सौरभ खुद को परिवहन विभाग का अधिकारी बताता था।
शरद जायसवाल साल 2011 में भोपाल के दस नंबर की एक फर्म में काम करता था। जो बिल्डर्स की प्रॉपर्टी बेचने का काम करती थी। इस फर्म में 50 से अधिक कर्मचारी थे और शरद 10 ब्रोकर्स की टीम को संभालता था। उस समय शरद एक सामान्य से घर में अपने परिवार के साथ रहता था।
ये खबर भी पढ़ें..
सौरभ शर्मा केस: इनोवा से मिली डायरी खोलेगी बड़े नामों के राज, बड़ी कार्रवाई की तैयारी
इसी फर्म ने साल 2014 में जबलपुर में बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया था, जो फर्म का पहला कॉलोनी निर्माण प्रोजेक्ट था। शरद को इस प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग से लेकर बिक्री तक की पूरी जिम्मेदारी दी गई थी। चूंकि शरद फर्म के कर्ताधर्ताओं का विश्वासपात्र था, उसे यह महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया था। यहां उसने अपने संपर्कों का सही इस्तेमाल करते हुए कई प्लॉट्स की बिक्री कराई।
इसके बाद लोकल सपोर्ट की आवश्यकता के कारण शरद ने रोहित तिवारी को प्रोजेक्ट में शामिल किया। रोहित तिवारी एक बिल्डर था और इस सहयोग से शरद और रोहित के बीच संपर्क बढ़ा, शरद ने रोहित का विश्वास जीत लिया और उनका रिश्ते मजबूत हुए। 2016 में शरद ने भोपाल की फर्म को छोड़ दिया और बाद में खुद का ठेकेदारी का व्यवसाय शुरू किया। रोहित तिवारी ने शरद को इंटीरियर डिजाइनिंग से लेकर घर निर्माण कार्य के कई काम दिलवाए। इसके अलावा, रोहित ने शरद को सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले का रिनोवेशन कार्य भी सौंपा।
ये खबर भी पढ़ें..
सौरभ शर्मा का करप्शन केस समेत MP के कई मुद्दे संसद में गूंजे, कांग्रेस ने उठाया मामला
रोहित तिवारी के माध्यम से मिले थे शरद और सौरभ
ये खबर भी पढ़ें..
सौरभ शर्मा केस में उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, मंत्री राजपूत ने संभाला RTO की वसूली का रैकेट
प्रॉपर्टी डीलिंग फर्म का काम छोड़ा
ये खबर भी पढ़ें..
ED की पूछताछ में सौरभ शर्मा को लेकर शरद-चेतन ने खोले राज
शरद जायसवाल ने यह बताया....
शरद जायसवाल साल 2011 में भोपाल के दस नंबर की एक फर्म में काम करता था। जो बिल्डर्स की प्रॉपर्टी बेचने का काम करती थी। इस फर्म में 50 से अधिक कर्मचारी थे और शरद 10 ब्रोकर्स की टीम को संभालता था। उस समय शरद एक सामान्य से घर में अपने परिवार के साथ रहता था।
ये खबर भी पढ़ें..
सौरभ शर्मा केस: इनोवा से मिली डायरी खोलेगी बड़े नामों के राज, बड़ी कार्रवाई की तैयारी
फर्म के कर्ताधर्ताओं का विश्वासपात्र था शरद
शरद और रोहित के बीच बढ़ा संपर्क
ये खबर भी पढ़ें..
सौरभ शर्मा का करप्शन केस समेत MP के कई मुद्दे संसद में गूंजे, कांग्रेस ने उठाया मामला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman