मौर्यकालीन बौद्ध मठ के रास्ते से हटेगा अतिक्रमण, कलेक्टर को सौंपी निगरानी की जिम्मेदारी

Neel Tiwari | May 01, 2025, 22:48 IST
Share
Mauryan Buddhist monastery
Mauryan Buddhist monastery

'मुड़िया बौद्ध मठ' के नाम से प्रसिद्ध यह स्थल कभी बौद्ध भिक्षुओं की तपस्थली रहा होगा। परन्तु वर्तमान में इसकी उपेक्षा और सरकारी उदासीनता के चलते न केवल यहां आने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है...

MP NEWS: जबलपुर शहर के इतिहास और धरोहर को नई उम्मीद मिली है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर पीठ ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जबलपुर के गोपालपुर स्थित प्राचीन मुड़िया बौद्ध मठ तक पहुंचने वाले मार्ग से अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। इस मौर्यकालीन बौद्ध मठ से सटी लगभग 32 एकड़ सरकारी भूमि पर वर्षों से कब्जा किए बैठे भूमाफियाओं को हटाने के लिए कोर्ट ने कलेक्टर को न केवल कार्रवाई का आदेश दिया है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत निगरानी भी सुनिश्चित की है। यह फैसला न केवल ऐतिहासिक स्मारकों की रक्षा की दिशा में मील का पत्थर है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान की पुनर्स्थापना भी है।

अतिक्रमण ने बंद किया रास्ता

यह बौद्ध मठ, जो लम्हेटाघाट के समीप स्थित है, हजारों वर्षों से बौद्ध संस्कृति, साधना और विरासत का प्रतीक रहा है। 'मुड़िया बौद्ध मठ' के नाम से प्रसिद्ध यह स्थल कभी बौद्ध भिक्षुओं की तपस्थली रहा होगा। परन्तु वर्तमान में इसकी उपेक्षा और सरकारी उदासीनता के चलते न केवल यहां आने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है, बल्कि आसपास की भूमि भी भूमाफियाओं के कब्जे में चली गई। श्रद्धालुओं और पर्यटकों का इस ऐतिहासिक स्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया था, जिससे इसका धार्मिक और पर्यटन महत्व भी खतरे में पड़ गया।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में सरकारी कर्मचारियों को राहत, जमा निधि पर मिलेगा 7.1% ब्याज

शासन ने नहीं की संवेदनशीलता से कार्रवाई

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पुरातत्व विभाग ने दिनांक 15 जून 2012 को इस बौद्ध मठ को 'प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम 1964' की धारा 3(1) के अंतर्गत राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया था। 1 अप्रैल 2015 को अंतिम अधिसूचना के लिए संस्कृति विभाग को पत्र भी लिखा गया। साथ ही, 27 जनवरी 2021 को तत्कालीन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा इस स्थल के विकास हेतु पर्यटन विभाग से ₹324 लाख की राशि की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भी भेजा गया था। इसके बावजूद न तो कोई अधिसूचना पूरी हुई और न ही स्थल का वास्तविक संरक्षण हो सका।

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: जानिए कब आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में 24वीं किस्त के पैसे

प्रदर्शन से कोर्ट तक पहुंचा आंदोलन

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, बौद्ध महासभा और बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया सहित कई सामाजिक संगठनों ने इस अतिक्रमण और उपेक्षा के खिलाफ लगातार आवाज़ उठाई। शासन को दर्जनों पत्र लिखे गए। 26 अप्रैल 2025 को जबलपुर के सिविक सेंटर में एक विशाल जन प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। लेकिन जब शासन-प्रशासन ने कोई गंभीर कदम नहीं उठाया, तब बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख सुखलाल वर्मा और कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से ठाकुर लॉ एसोसिएट के माध्यम से हाईकोर्ट में जनहित याचिका क्रमांक 15661/2025 दाखिल की।

ये खबर भी पढ़िए... 10 हजार रुपए की शर्त जीतने की ख्वाहिश में बिना पानी गटक ली 5 बोतल शराब

12 अनावेदकों को नोटिस

इस याचिका पर 1 मई 2025 को चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस श्री विवेक जैन की खंडपीठ ने प्रारंभिक सुनवाई करते हुए गंभीर रुख अपनाया। कोर्ट ने राज्य शासन के साथ-साथ 12 निजी अनावेदकों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। इनमें रीता सेंगर, गुंजन नंदा, सोनिया नारंग तथा आरडीएम केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अंगददीप सिंह नारंग भी शामिल हैं, जिन पर सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़िए... FSNL Recruitment 2025: डिप्लोमा होल्डर्स के लिए भर्ती, बिना एप्लीकेशन फीस करें आवेदन

16 जून को अगली सुनवाई

कोर्ट ने आदेशित किया है कि जबलपुर कलेक्टर स्वयं इस अतिक्रमण की निगरानी करें और तत्काल मठ तक जाने वाले मार्ग से कब्जा हटवाएं। इसके अलावा, पूरी प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण कर चार सप्ताह बाद अगली सुनवाई 16 जून 2025 को प्रस्तुत किया जाए। कोर्ट ने संकेत दिया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

संयुक्त पैरवी ने जगाई इंसाफ की आस

इस जनहित याचिका की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर, विनायक प्रसाद शाह, शिवांशु कोल, देवयानी चौधरी और संतोष आनंद ने मिलकर की। उनकी प्रभावी दलीलों ने न केवल न्यायालय को प्रभावित किया बल्कि न्याय की उस लौ को भी प्रज्ज्वलित किया जो वर्षों से इस धरोहर की उपेक्षा में बुझती जा रही थी।



Tags:
  • MP News
  • जबलपुर कलेक्टर
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट जबलपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा