ED ने गोलू अग्निहोत्री के करीबी तरुण, वरुण पर इंटरनेशनल सट्टा चलाने पर कराई FIR

Sanjay Gupta | Jan 10, 2025, 11:19 IST
Share
ED INDORE
ED INDORE

ED ने कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के करीब तरुण श्रीवास्तव व उसके भाई वरुण श्रीवास्तव के खिलाफ इंदौर लसूडिया पुलिस में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के करीब तरुण श्रीवास्तव व उसके भाई वरुण श्रीवास्तव के खिलाफ इंदौर लसूडिया पुलिस में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। यह केस ऑनलाइन इंटरनेशनल सट्टा चलाने, सायबर अपराध, डिब्बा कारोबार यानी फॉरेक्स ट्रेडिंग में लिप्त होने के चलते कराया गया। उल्लेखनीय है कि ईडी ने 18 दिसंबर में गोलू, तरूण व उनके करीबियों पर सट्टेबाजी रैकेट से कमाई करने में फेमा के तहत छापे मारे थे।

इन धाराओं में किया केस

ईडी ने ईमेल कर पुलिस को जांच की जानकारी दी और धाराओं में केस करने के लिए कहा। इसके बाद लसूडिया पुलिस ने तरूण व वरूण पर बीएनएस की धारा 318, 319, 319(2), 318(4) में केस कर लिया है।

दो, पांच, दस के नोट से हवाला

यह भी सामने आया कि तरुण इस अवैध कमाई को हवाला के जरिए दुबई भेजने का काम कर रहा था। इसके लिए दो, पांच, दस रुपए के नोट का उपयोग किया जा रहा था। यह नोट दिखाकर सामने वाला रुपए उठाता था।

गोल्ड क्वाइन ट्रस्ट के संजय अग्रवाल का है ED में जब्त 3.50 किलो सोना

यह सिंडीकेट सट्टेबाजों का

ईडी ने जांच में पाया कि यह पूरा सिंडीकेट मिलकर सट्टेबाजी में लिप्त है। तरुण इस पूरे सिंडिकेट की कमाई को देख रहा है और संचालन कर रहा है। वह इस राशि को इधर से उधर करने के काम में भी जुड़ा हुआ है। सट्टेबाजी को लेकर विविध एप, वेबसाइट भी बना रखी है। इसमें विमनी, वी ट्रेडिंग, ट्रेडेक्स जैसी लिंक सट्टेबाजी की है।

ED इंदौर ने क्रिकेट सट्टेबाज संजय अग्रवाल के लॉकर से 3.50 किलो सोना किया जब्त

म्यूल खातों का हो रहा था उपयोग

ईडी ने यह भी पाया कि राशि को ट्रांसफर करने के लिए तरुण म्यूल खातों का उपयोग करता था। इससे करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन होता था। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि ईडी ने सिंगापुर टाउनशिप, तलावली चांदा में तरुण के यहां जांच की थी उस समय ईडी ने 98 लाख नकदी, चांदी कि सिल्लियां और पिस्टल जब्त की थी। अवैध पिस्टल में पहले ही तरुण पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • ED
  • MP
  • इंदौर
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • मध्य प्रदेश
  • गोलू अग्निहोत्री
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • प्रवर्तन निदेशालय ED
  • तरुण श्रीवास्तव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई