आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के जबलपुर और भोपाल स्थित ठिकानों पर छापा

Neel Tiwari | Jul 22, 2025, 14:37 IST
Share
eow-raids-deputy-commissioner-tribal-welfare-department-jagdish-sarvate
eow-raids-deputy-commissioner-tribal-welfare-department-jagdish-sarvate

आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के जबलपुर और भोपल स्थित ठिकानों पर EOW ने छापा मारा है। सर्वटे पर आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप लगे हैं।

आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के जबलपुर और भोपाल के घरों पर मंगलवार (22 जुलाई) सुबह-सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक साथ दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। जबलपुर स्थित शंकर शाह नगर के शासकीय आवास, अधारताल स्थित निजी घर के साथ-साथ भोपाल में भी EOW की टीम ने छापा मारा है।

बेनामी प्रॉपर्टी और आय से अधिक संपत्ति का है मामला

जानकारी के अनुसार EOW को जगदीश सरवटे के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई अचल संपत्तियों का अधिग्रहण किया है, जो उनकी वैध आय से कहीं अधिक हैं। इसी शिकायत के आधार पर सोमवार तड़के EOW डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी के नेतृत्व में जांच टीम ने सरवटे के सभी ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी सिग्नेचर, फर्जी ट्रांजेक्शन और पार्टनरों से धोखा, EOW ने दर्ज किया केस

सरवटे के सरकारी और निजी घर की तलाशी

जबलपुर में सरवटे के शंकर शाह नगर स्थित शासकीय आवास और अधारताल इलाके के निजी मकान की सघन तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने बैंक खातों की जानकारी, नगद राशि, जेवरात और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। प्राथमिक तौर पर दस्तावेजों की जांच जारी है। इस रेड के पूरा होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

जगदीश सरवटे के घर पर छापे की खबर पर एक नजर...

  • जबलपुर और भोपाल स्थित उनके आवासों पर 22 जुलाई को एक साथ छापा मारा गया।
  • सरवटे पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वैध आय से अधिक संपत्तियों का अधिग्रहण किया है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
  • जबलपुर के शंकर शाह नगर स्थित शासकीय आवास और अधारताल के निजी घर सहित भोपाल में भी EOW ने सघन तलाशी ली।
  • तलाशी के दौरान बैंक खातों, नगद राशि, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं, जो संपत्ति और आय के स्रोत से जुड़े हो सकते हैं।
  • जगदीश सरवटे वर्तमान में सागर जिले में पदस्थ हैं, हालांकि वे कुछ समय पहले तक जबलपुर में कार्यरत थे और उनके खिलाफ पहले भी विभागीय चर्चा हो चुकी थी।
ये खबर भी पढ़िए...डिप्टी कमिश्नर की ID से बेटे ने किया अश्लील... वायरल

भोपाल के मकान पर भी छापा

EOW की टीम ने डिप्टी कमिश्नर सरवटे के भोपाल स्थित आवास पर भी एक साथ दबिश दी है। बताया जा रहा है कि वहां से भी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ जब्त की गई हैं। ये सभी दस्तावेज आय के स्रोत और संपत्ति के लेन-देन से जुड़े हो सकते हैं।

अभी सागर में पदस्थ हैं सरवटे

जबलपुर में ट्राईबल वेलफेयर के डिप्टी कमिश्नर रहे जगदीश सरवटे वर्तमान में सागर जिले में पदस्थ हैं, हालांकि बीते 15 दिनों पहले तक ही वह जबलपुर में पदस्थ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, सरवटे की कार्यशैली को लेकर पहले भी विभाग के भीतर चर्चा होती रही है, और अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला उजागर होता नजर आ रहा है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

ECONOMIC OFFENSES WING | राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो | मध्यप्रदेश | MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • जबलपुर
  • आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो
  • EOW
  • ECONOMIC OFFENSES WING
  • राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो
  • डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा