धान घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, हेराफेरी से सरकार को करोड़ों का नुकसान

Manish Kumar | Mar 10, 2025, 19:04 IST
Share
eow-raids-paddy-procurement-scam-mp
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में धान उपार्जन घोटाले को लेकर EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने 12 जिलों में छापेमारी की। 33,000 क्विंटल धान की हेराफेरी के सबूत मिले। कार्रवाई अभी जारी है।

मध्य प्रदेश में धान उपार्जन घोटाले (Paddy Procurement Scam) को लेकर आर्थिक अपराध शाखा (EOW - Economic Offences Wing) ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस दौरान 12 जिलों में 150 उपार्जन समितियों और 140 वेयरहाउसेस की जांच की गई। अब तक 33,000 क्विंटल धान की हेराफेरी के प्रमाण मिले हैं, जिससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

EOW की कार्रवाई में क्या-क्या मिला?

  1. 02 जिलों की 16 उपार्जन समितियों एवं 01 वेयरहाउस पर छापे मारे गए।
  2. अब तक 33,000 क्विंटल धान की गड़बड़ी सामने आई।
  3. बालाघाट, सीधी, डिंडोरी, रीवा, सतना, ग्वालियर, नरसिंहपुर समेत 12 जिलों में छापेमारी जारी।
  4. संदिग्ध ट्रांसपोर्टर, वेयरहाउस मालिक और अधिकारियों पर गहन जांच जारी।
यह खबर भी पढ़ें... CBI जांच हो, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी... धान घोटाले पर जीतू पटवारी ने की मांग

किन जिलों में कितनी धान की हेराफेरी हुई?

सीधी जिले में बड़ा घोटाला सामने आया

उपार्जन समिति / वेयरहाउसगड़बड़ी की मात्रा (क्विंटल में)
संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह2800 क्विंटल
सेवा सहकारी समिति बाघड़1670 क्विंटल
सेवा सहकारी समिति बघवार637 क्विंटल
सेवा सहकारी समिति अमरती416 क्विंटल
सेवा सहकारी समिति चंदवाही808 क्विंटल
अमरती बिटौली2100 क्विंटल

बालाघाट जिले में हेराफेरी के आंकड़े

उपार्जन समिति / वेयरहाउसगड़बड़ी की मात्रा (क्विंटल में)
सिवनी295 क्विंटल
जरेरा271 क्विंटल
चिखली (सालेटेका)290 क्विंटल
टेकड़ीघाट593 क्विंटल
भंडेरी707 क्विंटल
अब तक कुल 33,000 क्विंटल धान की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। जांच अभी जारी है।

यह खबर भी पढ़ें... MP में धान घोटाला: 5 करोड़ की हेराफेरी, EOW की छापेमारी में बड़ा खुलासा

कैसे हो रही थी हेराफेरी

  1. धान की जगह वेयरहाउस में भूसा और कम गुणवत्ता वाला अनाज रखा गया।
  2. दस्तावेजों में फर्जी आंकड़े दिखाकर सरकारी धान को बेचा गया।
  3. ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी हुई।
  4. कई राइस मिल और सरकारी अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
यह खबर भी पढ़ें... जबलपुर न्यूज : धान उपार्जन में गायब हुई 22 सौ मीट्रिक टन धान, 22 पर हुई FIR

EOW की कार्रवाई पर सरकार की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि

इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। किसानों के हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

EOW के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारी टीमें प्रदेशभर में छापेमारी कर रही हैं। कुछ ट्रांसपोर्टर्स, वेयरहाउस और सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

यह खबर भी पढ़ें... किसानों को धान समर्थन मूल्य भुगतान के लिए 3300 करोड़ रुपए की मंजूरी

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Paddy
  • EOW
  • ईओडब्ल्यू
  • scam
  • धान घोटाला
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच