कॉलेज छात्राओं के शोषण मामले में बड़े नेटवर्क का खुलासा,एक और पीड़िता सामने आई
Ravi Awasthi | Apr 27, 2025, 19:19 IST
Girls exploitation
मध्यप्रदेश की राजधानी में छात्राओं के शोषण,ब्लैकमेलिंग की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस इस केस में बड़े संगठित अपराध के एंगल से भी जांच कर रही है।
भोपाल ।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रतिष्ठित कॉलेज से सामने आई छात्राओं के शोषण और ब्लैकमेलिंग की सनसनीखेज घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर मामले में अब तक छह से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई फरार हैं।
मामले की जड़ें न सिर्फ भोपाल तक सीमित हैं, बल्कि इसका नेटवर्क मध्य प्रदेश के पन्ना, बैतूल, इंदौर शहर के अलावा कोलकाता और बिहार तक फैला हुआ है। पुलिस इस केस में मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे बड़े संगठित अपराध के एंगल से भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें.. आयुर्वेदिक कॉलेज यौन शोषण का मुद्दा विधानसभा में उठा...प्राचार्य आरोपी
निजी कॉलेज की छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के इस केस में चौथी पीड़िता भी सामने आ गई है। आरोपियों ने इसका भी रेप करते हुए वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल किया था। अब तक जो पीड़िताएं सामने आई हैं उनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। इनसे भी पुलिस ने वीडियो क्लिप्स देखकर ही संपर्क किया था।
24 अप्रैल को पुलिस ने इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की है। एक नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर अब चौथी एफआईआर भी दर्ज की गई।
सूत्रों के मुताबिक,पुलिस ने चार और आरोपियों को राजधानी के चंबल क्षेत्र से दबोचा है,हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो सकी। सभी प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ रेप, अपहरण, धर्म स्वातंत्र्य और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें.. इंदौर हाईकोर्ट का डीजीपी को अहम आदेश गंभीर अपराध की जांच हर जिले में एसआईटी करे, जिसे वरिष्ठ IPS करें लीड
विशेष जांच टीम एसआईटी ने अब तक पन्ना से दो और भोपाल से फरहान सहित कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। फरार चल रहे कोलकाता निवासी अबरार और बिहार निवासी नबील की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना हो चुकी हैं।
मामले में आरोपियों द्वारा लड़कियों को दूसरे अजनबी युवकों के कमरों में भेजने की बात भी सामने आई है, जिससे मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे बड़े संगठित अपराध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस आरोपियों से मिले वीडियो के आधार पर इन लोगों का पता लगा रही है। इनके सामने आने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
सूत्रों के मुताबिक,गैंग के मुख्य आरोपी फरहान के पास से करीब 30 वीडियो क्लिप मिली हैं,जबकि इससे कहीं ज्यादा वह डिलीट कर चुका है। इन्हें रिकवर करने उसके मोबाइल फोन को हैदराबाद की फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
यह भी पढ़ें.. 70 छात्राओं से हुई ब्लैकमेलिंग और केवल 2 की एफआईआर दर्ज
डांस क्लास और साइड इनकम के बहाने, नशा और ब्लैकमेलिंग के जरिए शोषण मुख्य आरोपी फरहान और उसके साथी साहिल, शाजी उर्फ शमशुद्दीन और अन्य युवकों पर आरोप है कि वे कॉलेज की छात्राओं को डांस क्लास और साइड इनकम का झांसा देकर फांसते थे।
लड़कियों से दोस्ती कर पहले उनके साथ दुष्कर्म करते और फिर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कई युवतियों को जानबूझकर नशे का आदी बनाया गया ताकि उन्हें मानसिक रूप से कमजोर कर गिरोह के नियंत्रण में लाया जा सके।
इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भोपाल पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। आयोग की टीम जल्द ही भोपाल पहुंचेगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
बता दें कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इस प्रकरण में गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए थे। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण परिसरों अथवा इनके नजदीक कोई भी अवैधानिक गतिविधियां न हों।
यह भी पढ़ें.. बालाघाट में 4 लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले सभी 7 आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रतिष्ठित कॉलेज से सामने आई छात्राओं के शोषण और ब्लैकमेलिंग की सनसनीखेज घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर मामले में अब तक छह से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई फरार हैं।
मामले की जड़ें न सिर्फ भोपाल तक सीमित हैं, बल्कि इसका नेटवर्क मध्य प्रदेश के पन्ना, बैतूल, इंदौर शहर के अलावा कोलकाता और बिहार तक फैला हुआ है। पुलिस इस केस में मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे बड़े संगठित अपराध के एंगल से भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें.. आयुर्वेदिक कॉलेज यौन शोषण का मुद्दा विधानसभा में उठा...प्राचार्य आरोपी
प्रकरण में चौथी एफआईआर भी दर्ज
24 अप्रैल को पुलिस ने इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की है। एक नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर अब चौथी एफआईआर भी दर्ज की गई।
सूत्रों के मुताबिक,पुलिस ने चार और आरोपियों को राजधानी के चंबल क्षेत्र से दबोचा है,हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो सकी। सभी प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ रेप, अपहरण, धर्म स्वातंत्र्य और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें.. इंदौर हाईकोर्ट का डीजीपी को अहम आदेश गंभीर अपराध की जांच हर जिले में एसआईटी करे, जिसे वरिष्ठ IPS करें लीड
अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच में जुटी एसआईटी
मामले में आरोपियों द्वारा लड़कियों को दूसरे अजनबी युवकों के कमरों में भेजने की बात भी सामने आई है, जिससे मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे बड़े संगठित अपराध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस आरोपियों से मिले वीडियो के आधार पर इन लोगों का पता लगा रही है। इनके सामने आने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
सूत्रों के मुताबिक,गैंग के मुख्य आरोपी फरहान के पास से करीब 30 वीडियो क्लिप मिली हैं,जबकि इससे कहीं ज्यादा वह डिलीट कर चुका है। इन्हें रिकवर करने उसके मोबाइल फोन को हैदराबाद की फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
यह भी पढ़ें.. 70 छात्राओं से हुई ब्लैकमेलिंग और केवल 2 की एफआईआर दर्ज
डांस सिखाने गरीब लड़कियों पर रहती थी नजर
लड़कियों से दोस्ती कर पहले उनके साथ दुष्कर्म करते और फिर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कई युवतियों को जानबूझकर नशे का आदी बनाया गया ताकि उन्हें मानसिक रूप से कमजोर कर गिरोह के नियंत्रण में लाया जा सके।
एनएचआरसी ने तलब की जानकारी
बता दें कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इस प्रकरण में गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए थे। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण परिसरों अथवा इनके नजदीक कोई भी अवैधानिक गतिविधियां न हों।
यह भी पढ़ें.. बालाघाट में 4 लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले सभी 7 आरोपी गिरफ्तार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari