घर में छप रहे 200 और 500 के नकली नोट, 20 लाख रुपए के नोट बाजार में खपाए गए

Sanjay Gupta | Feb 05, 2025, 11:56 IST
Share
thesootr
thesootr

लेजर प्रिंटर से 200 और 500 के नकली नोट घर में छापकर 20 लाख रुपए बाजार में खपाए जाने का मामला सामने आया है। इंदौर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया।

नोटबंदी के बाद आए नए नोट को लेकर कई तरह के दावे थे, इसमें से एक यह भी था कि यह खास फीचर से हैं और नकली नहीं आएंगे। लेकिन अपराधी इसकी काट ला चुके हैं और हालत यह है कि घर पर ही लेजर प्रिंटर के जरिए 200 और 500 के नकली नोट जमकर छापे जा रहे हैं और बाजार में खपा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर महापौर केसरी दंगल प्रतियोगिता विवादों में, डोप टेस्ट आरोपी बनी विजेता

नागपुर में छप रहे इंदौर में खप रहे

इंदौर पुलिस ने हाल ही में जांच के दौरान 6 आरोपियों को पकड़ा है। इसमें गिरोह के सरगना नागपुर से मनप्रीत को पकड़ा गया है। यह नागपुर में किराए के फ्लैट में घर पर ही यह नोट छाप रहा था। आरोपी अभी तक 20 लाख के नकली नोट छाप कर इंदौर व अन्य शहरों में खपा चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर ED का एक्शन, महू के मटका सट्टा चलाने वाले लोकेश के साथी मनोज की संपत्ति की अटैच

घर में इसके जरिए छाप रहे थे नोट

आरोपियों के पास से तीन लेजर प्रिंटर, A4 साइज के 85 GSM कागज (इन कागज पर 500 और 200 रुपए के नकली नोट प्रिंट थे), दो लैमिनेशन मशीनें के साथ RBI की सुरक्षा पट्टी चिपकाने वाली पन्नी भी मिली है। एक लैपटॉप भी था।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर-भोपाल पर लागत से 5 गुना अधिक वसूल चुके टोल राशि, लेकिन फिर हो गई बढ़ोतरी

आधे दाम में मिलते हैं नकली नोट

पूछताछ और जांच में सामने आया कि यह नकली नोट आधे दाम में मिलते हैं। आरोपी 20 लाख रुपए के नकली नोट, 10 लाख रुपए में लेकर बाजार में खपा चुके थे। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिपाल को पकड़ा तो उसने नागपुर के मनप्रीत और मलकीत से यह नोट लेना बताया। यह नोट आगे अनुराग और मोहसिन को दिया गया। इस नकली नोट कांड का खुलासा तब हुआ जब 20 जनवरी को एसीपी विजयनगर आदित्य पटले की टीम और लसूडिया पुलिस ने नकली नोट के साथ शुभम रजक को पकड़ा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • नकली नोट
  • 500 रुपए के नकली नोट
  • इंदौर पुलिस की कार्रवाई
  • नागपुर
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Indore DCP Abhinav Vishwakarma
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती