पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- मुगल राज में हिंदू संकट में नहीं था, फिर मोदी राज में कैसे हो गया? सरकार की नाक के नीचे मिली ड्रग्स
Sanjay Gupta | Published:
p
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयानों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। साथ ही भोपाल ड्रग्स मामले में भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इंदौर में मीडिया से खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने दशहरे की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के 25 साल हिंदू संकट वाले बयान को लेकर कहा कि मुगलों का राज रहा, अंग्रेजों का राज रहा, तब भी हिंदू संकट में नहीं रहा। अब पीएम नरेंद्र मोदी, जिसे कैलाश विजयवर्गीय हिंदू सम्राट कहते हैं, उनके काल में कैसे हिंदू संकट में हो गया। यह सीधे मोदीजी पर आक्षेप है। उन्होंने यह भी कहा कि आज शस्त्र हथियार नहीं कलम है। वहीं अन्याय, अत्याचार करने वाला रावण है।
भोपाल में मिली ड्रग्स फैक्ट्री पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय हमलावर हुए और उन्होंने कहा कि सीएम, डीजीपी, सीपी की नाक के नीचे यह ड्रग्स पकड़ा गया। नारकोटिक्स ब्यूरो, गुजरात पुलिस 15 दिन तक डेरा डाली रही। मप्र पुलिस को उन्होंने साथ तक नहीं लिया, क्योंकि मिलीभगत की आशंका थी और डर था कि ड्रग्स वालों को पता चल जाएगा। आज युवाओं को ड्रग्स, शराब और ऑनलाइन गेमिंग बिगाड़ रही है। ड्रग्स अब कैप्सूल में आ रहा है। इसमें नासिक का बड़ा हाथ है। एडिशनल डीजी स्पेशल ब्रांच का पद खाली है।
इंदौर निगमायुक्त सिंह के फैसले से फिर एमआईसी खफा, नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय को लिखा पत्र
उनके भतीजे आदित्य विक्रम सिंह के पुलिस के साथ हुए विवाद और एफआईआर पर उन्होंने कहा कि यह छोटी घटना थी, नुक्कड़ नाटक था, जिनकी जानकारी उन्हें नहीं थी। इसी दौरान विवाद हो गया। एफआईआर पर कहा कि कुछ नहीं कहना, पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
मंत्री विजयवर्गीय ने कांग्रेस के इस नेता को कहा बासा फल, दिया ये बयान
वहीं बीजेपी में हो रही विधायकों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि यह उनकी अंदरूनी लड़ाई है, जिन्हें मंत्री पद नहीं मिला है। बीजेपी नेताओं के जरिए थाने में नियुक्ति हो रही है, एसपी के हाथ में कुछ नहीं है। शासन-प्रशासन बीजेपी के आदेशों से चल रहा है, इसलिए प्रदेश की यह दुर्गति हो रही है।
कैलाश विजयवर्गीय बोले- कमलनाथ जैसे नेताओं के लिए MP BJP के दरवाजे बंद सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में सर्व धर्म सदभाव की बात है, संविधान में भी यही बात है। फिर मोहन भागवत या कैलाश विजयवर्गीय सर्वधर्म सदभाव और सभी को एक होने की बात क्यों नहीं करते हैं। एक वर्ग को एकजुट करने की बात क्यों कहते हैं? सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी को आमंत्रित करना चाहिए। हम ईद मिलन और होली मिलन में जाते है। गरबा गुजरात से आई संस्कृति है, जो अब लोकप्रिय हो चुकी है। सभी को एकजुट होना चाहिए। इस दौरान शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा व अन्य कांग्रेसी नेता सिंह के साथ थे।
भोपाल ड्रग्स कांड पर यह बोले दिग्विजय
इंदौर निगमायुक्त सिंह के फैसले से फिर एमआईसी खफा, नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय को लिखा पत्र
भतीजे की घटना को बताया छोटी बात
मंत्री विजयवर्गीय ने कांग्रेस के इस नेता को कहा बासा फल, दिया ये बयान
बीजेपी का विवाद मंत्री पद की लड़ाई
कैलाश विजयवर्गीय बोले- कमलनाथ जैसे नेताओं के लिए MP BJP के दरवाजे बंद
सनातन धर्म, संघ पर यह बोले
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari