एमपी के पूर्व DGP एचएम जोशी के साथ मारपीट, गला दबाकर रखी पैसे की डिमांड, ऐसे बची जान
Rohit Sahu | Apr 11, 2025, 08:31 IST
hm joshi dgp
भोपाल में पूर्व डीजीपी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जिस पुलिस अफसर से डकैत खौफ खाते थे, उसी अफसर को पीटा और गला दबाकर पैसे की डिमांड रखी। डीजीपी के बेटे बहू IAS रह चुके हैं।
देश की आजादी के बाद पहले बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी एचएम जोशी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जोशी ने भोपाल के हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एचएम जोशी 1948 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 80 के दशक में वे मध्य प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं।
![ladli behna yojana the sootr]()
पूर्व डीजीपी एचएम जोशी ने हबीबगंज पुलिस थाने में अपने केयर टेकर रफीक खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका केयर टेकर रफीक उन्हें डराने-धमकाने के साथ-साथ पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था। बताया गया कि रफीक को जोशी के परिवार ने एक निजी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किया था और उसे हर महीने 18 से 20 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा था।
![Bhopal Ex-DGP Case: केयरटेकर ने दबाया गला, ...वो आ गई और बच गई जान, जानें क्या है पूरा मामला]()
उल्लेखनीय है कि एचएम जोशी मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी रहे हैं और वे चर्चित करप्शन केस में बर्खास्त हुए आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी के पिता हैं। उनकी बहू टीनू जोशी भी करप्शन केस में IAS के पद से बर्खास्त की गई थीं। अरविंद जोशी का वर्ष 2022 में निधन हो गया था। वहीं, टीनू जोशी लंबे समय से गायब हैं।
1948 बैच के आईपीएस एचएम जोशी 1980 में मध्य प्रदेश के डीजीपी रहे थे। जेपी आंदोलन के समय उन्होंने चंबल इलाके में 400 से अधिक डकैतों के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जोशी वर्तमान में अरेरा कॉलोनी, भोपाल में रहते हैं और अब चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पोस्ट से बदला IAS नेहा मारव्या का करियर, 14 साल बाद मिली कलेक्टरी
यह भी पढ़ें: कलेक्टर को आया गुस्सा, दिए तहसीलदार सहित 3 के वेतन काटने के आदेश
thesootr links
ladli behna yojana the sootr
क्या है मारपीट का पूरा मामला
Bhopal Ex-DGP Case: केयरटेकर ने दबाया गला, ...वो आ गई और बच गई जान, जानें क्या है पूरा मामला
अचानक पहुंची कुक, तो बची जान
घटना बुधवार की है, जब रफीक ने जोशी का गला दबाकर उनसे पैसे मांगने की कोशिश की। इसी दौरान संयोगवश घर में खाना बनाने वाली महिला गीता आ गई। उसे देखकर आरोपी घबरा गया और पीछे हट गया। जोशी ने पूरी घटना को लेकर एक लिखित शिकायत हबीबगंज थाना पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि एजेंसी द्वारा भेजे गए केयर टेकर का बैकग्राउंड क्या है और पहले कोई आपराधिक गतिविधि रही है या नहीं।
बेटे-बहू रह चुके IAS
जेपी आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पोस्ट से बदला IAS नेहा मारव्या का करियर, 14 साल बाद मिली कलेक्टरी
यह भी पढ़ें: कलेक्टर को आया गुस्सा, दिए तहसीलदार सहित 3 के वेतन काटने के आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava