गैंगस्टर हेमंत यादव ने अब शराब कारोबारी की कनपटी पर अड़ाई पिस्टल, मांगी पार्टनरशिप

Sanjay Gupta | Apr 05, 2025, 11:14 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

इंदौर में गैंगस्टर हेमंत यादव ने शराब कारोबारी राजकुमार तिवारी को धमका कर 50 फीसदी पार्टनरशिप की मांग की। यादव ने तिवारी की कनपटी पर पिस्टल रखकर उसे डराया

बिल्डर अनिल डोसी के सिर पर बंदूक तानने का आरोपी गैंगस्टर, गुंडा हेमंत यादव पर शराब ठेकेदार को अगवा करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। उसने ठेकेदार की कनपटी पर बंदूक रखकर डराया और धंधे में 50 फीसदी की पार्टनरशिप मांगी। जूनी थाना में ठेकेदार के आवेदन पर यादव पर केस दर्ज करने के बाद अब पुलिस उसे ढूंढ रही है। वह वैसे ही पैरोल पर ही जेल से बाहर आया हुआ है और आते ही फिर धमकाने और रंगदारी के काम में लग गया। उधर पुलिस पर फिर सवाल उठे हैं, एक निगरानीशुदा गुंडा शहर में हथियारों के साथ खुलेआम घूम रहा है तो फिर चेकिंग किस तरह की हो रही है।

खबर यह भी...इंदौर में गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुंडे लूनिया और हेमंत यादव पर धमकाने के आरोप

यह किया कांड

एसीपी देवेंद्र सिंह ध्रुवे ने बताया कि गुंडे हेमंत यादव के खिलाफ शराब कारोबारी राजकुमार तिवारी ने शिकायत की है। इसमें बताया कि यादव हथियारबंद साथियों के साथ कार में बैठाकर मुझे ले गया। वह अपने ड्राइवर रितेश ठाकुर के साथ राजवाड़ा पर बैंक की गारंटी बनवाने गया था। तभी बैंक से बाहर आने पर एक युवक ने कहा कि काले रंग की कार में आपके परिचित बुला रहे हैं। मैं वहां गया तो धक्का देकर कार में बैठा लिया। कार में हेमंत यादव था। वह धमका रहा था कि यदि शराब का कारोबार करना है तो मुझे पार्टनर बनाना होगा। मैंने इस पर इनकार किया तो हथियारों के दम पर धमकाया। कनपटी पर पिस्टल रख दी और मारा। गुंडा यादव यहीं नहीं रुका वह फिर एक वकील के पास भी ले गया और पार्टनर बनाने के लिए दस्तावेज तैयार कराने लगा। बाद में हाईकोर्ट के सामने उतार कर चला गया।
खबर यह भी...Murder : इंदौर में 70 वर्षीय पति ने की 65 वर्षीय पत्नी की हत्या, घटना के बाद खुद ने भी दे दी जान

बेड रेस्ट के नाम पर मिली है पैरोल

पुलिस ने इस शिकायत के बाद यादव पर अपरहण की धारा में केस दर्ज कर लिया है। बताया गया कि यादव के साथ रिंकू, मुन्ना व विशाल नाम के बदमाश भी साथ थे। यादव का यह पहला कांड नहीं है, जमीन के मामले में पहले भी कई बार धमकाने के केस सामने आ चुके हैं। वह अभी पैरोल पर छूटा हुआ है। वह भी बेड रेस्ट के लिए। वह लगातार शहर में रंगदारी में लगा है और शराब पार्टियां कर रहा है।

खबर यह भी...इंदौर निगमायुक्त, अपर आयुक्तों की कार और दफ्तर की हो गई कुर्की, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

पुलिस क्या कर रही है

अब इस मामले में पुलिस पर सवाल उठे हैं, यह गुंडा निगरानी शुदा है, इसके बाद भी यह रंगदारी कर रहा है और कनपटी पर पिस्टल अड़ा रहा है। क्राइम ब्रांच, परदेशीपुरा, तुकोगंज पुलिस किसी ने भी इस पर निगरानी नहीं की। वहीं रात में लगातार चेकिंग की बात पुलिस कर रही है और दिनदहाड़े गुंडे हथियार लेकर शहर में घूम रहे हैं और अपरहण कर कनपटी पर पिस्टल अड़ा रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Indore Crime News
  • गुंडे हेमंत यादव पर केस
  • इंदौर में हेमंत यादव की गुंडागर्दी
  • बिल्डर अनिल डोसी
  • MP Crime News
  • indore news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा