गैस पाइपलाइन को फास्ट ट्रैक, नियमों पर ब्रेक? PWD के आदेश से उठे नए सवाल

Ramanand Tiwari | Apr 06, 2026, 22:34 IST
Share
gas pipeline
gas pipeline

मध्यप्रदेश में गैस पाइपलाइन के काम को तेज करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें 24 घंटे में मंजूरी, निगरानी शुल्क का समाप्त होना और बैंक गारंटी की सीमित राशि शामिल हैं।

News in short

  • मध्यप्रदेश में शहरी गैस पाइपलाइन बिछाने के नियम आसान किए गए।
  • 24 घंटे में नए आवेदनों का निपटारा होगा, सुपरविजन चार्ज खत्म किया गया।
  • सड़क कटने पर बैंक गारंटी 10 लाख रुपए प्रति किमी तय की गई।
  • ड्रिलिंग तकनीक (HDD) को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे सड़कों को कम नुकसान हो।
  • नए नियम 30 जून 2026 तक लागू रहेंगे, परिणामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

News in Detail

मध्यप्रदेश में अब शहरों में गैस पाइपलाइन ( Gas pipeline ) बिछाने का काम तेजी से होगा। इसके लिए सरकार ने नियम आसान कर दिए हैं। लेकिन इसी तेजी के बीच सवाल भी उठ रहे हैं कि कहीं जल्दबाजी में गुणवत्ता और निगरानी से समझौता तो नहीं हो रहा?

क्या है पूरा मामला?

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने शहरी गैस वितरण (CGD) प्रोजेक्ट्स के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। मकसद है काम को तेज करना और कंपनियों को राहत देना। लेकिन फैसलों की टाइमिंग और प्रकृति को लेकर सिस्टम के अंदर ही चर्चा शुरू हो गई है।

24 घंटे में मंजूरी

CGD से जुड़े नए आवेदनों का निपटारा अब एक दिन में करना होगा।

सुपरविजन चार्ज खत्म

विभाग द्वारा लिया जाने वाला निगरानी शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

बैंक गारंटी सीमित

सड़क कटिंग के मामलों में गारंटी अधिकतम 10 लाख रुपए प्रति किमी तय कर दी गई है।

HDD तकनीक पर जोर

सड़कों को कम नुकसान पहुंचे, इसके लिए ड्रिलिंग तकनीक को प्राथमिकता दी गई है।

नोडल अधिकारी की नियुक्ति

हर जिले में समन्वय के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी तय किया जाएगा।

मरम्मत की जिम्मेदारी एजेंसी पर

सड़क कटने की स्थिति में सुधार का काम संबंधित कंपनी को करना होगा।

सवाल क्यों उठ रहे हैं?

सबसे बड़ा सवाल 24 घंटे की समयसीमा को लेकर है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इतनी जल्दी में तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों की पूरी पड़ताल मुश्किल हो सकती है। वहीं, सुपरविजन चार्ज खत्म होने से विभाग की सीधी निगरानी कमजोर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

राहत या जोखिम?

सरकार का तर्क है कि इससे निवेश बढ़ेगा और काम में रफ्तार आएगी। दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि कम गारंटी और ढीली निगरानी से सड़कों की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

कब तक लागू रहेंगे नियम?

ये नई व्यवस्था 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। तब तक यह साफ हो जाएगा कि यह फैसला वाकई सुधार लाता है या फिर सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बनाता है।

जल्द ही शुरू होगा CNG गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

मध्यप्रदेश के 14 जिलों में बिछाई जाएगी गैस पाइपलाइन, घर-घर में होगा गैस कनेक्शन, सितंबर तक काम पूरा होने का अनुमान

मध्य प्रदेश आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: राजस्व लक्ष्य पूरा न करने पर दो जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • PWD
  • लोक निर्माण विभाग
  • Gas pipeline
  • शहरी गैस वितरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा