नीमच में GBS से 2 बच्चों की मौत, मनासा में 17 लोग हुए संक्रमित

Anjali Dwivedi | Published:
Share
gbs-disease-in-neemuch-manasa-outbreak-update
gbs-disease-in-neemuch-manasa-outbreak-update

नीमच के मनासा में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) से 2 बच्चों की मौत हो गई है और 17 लोग बीमार हैं। डिप्टी सीएम ने घर-घर सर्वे के निर्देश दिए हैं।

News In Short

  • नीमच के मनासा में GBS बीमारी से अब तक 2 बच्चों की मौत हो चुकी है और कुल 17 लोग संक्रमित हैं।
  • संक्रमितों में 15 मरीज बच्चे और किशोर हैं, जिनकी उम्र 4 से 17 साल के बीच है।
  • उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर घर-घर सर्वे के निर्देश दिए।
  • भोपाल और उज्जैन के एक्सपर्ट्स इस दुर्लभ बीमारी के फैलने के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं।
  • स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 7 मरीजों में आधिकारिक रूप से गुलियन-बेरी सिंड्रोम की पुष्टि की है।

News In Detail

Neemuch News. नीमच जिले के मनासा कस्बे में एक दुर्लभ और खतरनाक बीमारी ने दहशत फैला दी है। यहां GBS (Guillain-Barré Syndrome) के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।

अब तक इस बीमारी ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली है, जबकि 17 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि संक्रमितों में 15 मरीज नाबालिग हैं।

मध्य प्रदेश के नीमच जिले का मनासा क्षेत्र इस समय एक गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है। शुक्रवार रात चार नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है। इस बीमारी का शिकार सबसे ज्यादा 4 से 17 साल के बच्चे हो रहे हैं। केवल दो वयस्क (Adults) ही अब तक संक्रमित पाए गए हैं।

गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) क्या है?

गुलियन बेरी सिंड्रोम (GBS) एक दुर्लभ ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक प्रणाली अपनी ही स्वस्थ तंत्रिकाओं (Nerves) पर हमला करने लगती है। इसकी शुरुआत अक्सर पैरों में कमजोरी और झुनझुनी से होती है, जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल सकती है। गंभीर स्थिति में यह पैरालिसिस यानी लकवा का कारण भी बन सकता है। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है और मरीज की जान जा सकती है।

GBS
GBS


डिप्टी सीएम पहुंचे नीमच के मनासा

हालात का जायजा लेने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार 17 जनवरी को खुद नीमच के मनासा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जाए और सर्वे में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन अब बीमारी के मुख्य सोर्स और कारणों का पता लगाने में जुटा है।

मृत बच्चों के परिजनों से मिले राजेंद्र शुक्ल।
मृत बच्चों के परिजनों से मिले राजेंद्र शुक्ल।


एक्सपर्ट्स की टीमें तैनात

मनासा में इस समय भोपाल और उज्जैन से आए एक्सपर्ट्स की टीमें डेरा डाले हुए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएचओ (CMHO) डॉ. आरके खाघौत के अनुसार, अब तक 7 मरीजों में आधिकारिक तौर पर GBS की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य टीमें लगातार सैंपल कलेक्शन कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि अचानक यह बीमारी एक ही क्षेत्र में इतनी तेजी से क्यों फैली।

स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा करते डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल।
स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा करते डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल।


मासूम सोनू की मौत से इलाके में हड़कंप

बीमारी की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वार्ड नंबर 15 के रहने वाले सोनू (पिता पुरण सोनी) की इस बीमारी से मौत हो गई। शुक्रवार रात को अचानक केस बढ़ने के बाद पूरे इलाके में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल संक्रमित बच्चों में से कुछ की स्थिति स्थिर बनी हुई है, लेकिन संदिग्धों की सूची लंबी होती जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP में साइबर धोखाधड़ी में ई-एफआईआर प्रक्रिया लागू, जानें नियम

भोपाल में मृत पार्टनर के परिवार से धोखाधड़ी पर EOW की FIR

देवास में पूर्व महापौर जयसिंह के बेटे ने की जालसाजी, महिला से की 25.51 लाख की धोखाधड़ी

सिवनी में मेस का ठेका दिलाने के नाम पर ठगे पांच करोड़, पैसा शेयर मार्केट में कर दिया बर्बाद

Tags:
  • Neemuch
  • नीमच
  • मध्य प्रदेश
  • Neemuch News
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर