कांग्रेस राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को बड़ा झटका, HC के आदेश पर बालाजी गार्डन सील
Amresh Kushwaha | Oct 26, 2025, 12:19 IST
gwalior-congress-mp-ashok-singh-balaji-garden-sealed-highcourt-order
ग्वालियर में कांग्रेस राज्यसभा सांसद अशोक सिंह गार्डन को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई है। कोर्ट ने जमीन को सरकारी बताया था।
ग्वालियर में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को बड़ा झटका लगा है। जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 अक्टूबर की रात बालाजी गार्डन को सील कर दिया। इस गार्डन को विस्टा (VISTA) के नाम से भी जाना जाता है। यह कार्रवाई ग्वालियर हाईकोर्ट (High Court) के आदेश पर हुई है। बता दें कि, बालाजी गार्डन को सांसद अशोक के परिवार के जरिए संचालित किया जाता था।
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में हेल्थ ऑफिसर को मिली जान से मारने की धमकी, 26 दिन में 87 बार धमकाया, फिरौती की डिमांड
16 अक्टूबर को तहसीलदार (Tehsildar) ने बालाजी गार्डन को खाली करने का नोटिस (Eviction Notice) जारी किया था। इसमें अशोक सिंह के परिवार के 12 सदस्यों के नाम शामिल थे। नोटिस में 7 दिन के भीतर गार्डन खाली करने को कहा गया था, लेकिन तय समयसीमा में यह आदेश नहीं माना गया। इसके बाद शनिवार रात कार्रवाई की गई।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के इस 275 साल पुराने धाम में क्यों उमड़ती है नरक चतुर्दशी पर भक्तों की भीड़, जानें इस मंदिर का रहस्य
प्रशासन का दावा है कि बालाजी गार्डन सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उनका आरोप है कि जानबूझकर शनिवार रात को कार्रवाई की गई ताकि रविवार को कोर्ट में अपील न की जा सके।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: ग्वालियर में सीएसपी हिना खान ने लगाए जय श्रीराम के नारे तो छा गई चुप्पी, जानें पूरी कहानी
नवंबर-दिसंबर के महीने में बालाजी गार्डन में शादी की कई बुकिंग्स (Bookings) पहले से थीं। अब इन आयोजनों को नई जगह तलाशनी पड़ेगी। गार्डन में सजावट का सामान और पक्के निर्माण लगे हुए हैं। यदि गार्डन पूरी तरह खाली नहीं किया गया तो प्रशासन अगली कार्रवाई शुरू कर देगा।
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर न्यूज: हाईकोर्ट में अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर वकील करेंगे आंदोलन
HC में जमीन घोषित हुई सरकारी
ग्वालियर हाईकोर्ट (Gwalior High Court) ने 9 अक्टूबर को एक अहम फैसला सुनाया था। इसमें कोर्ट ने साफ कहा कि बालाजी गार्डन की जमीन सरकारी है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया (Justice G.S. Ahluwalia) की बेंच ने बताया कि याचिकाकर्ता यह साबित नहीं कर सके कि जमीन उनके मालिकाने हक में है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि सिर्फ नामांतरण होने से जमीन की मिल्कियत साबित नहीं होती।
पहले ही दिया गया था नोटिस
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के इस 275 साल पुराने धाम में क्यों उमड़ती है नरक चतुर्दशी पर भक्तों की भीड़, जानें इस मंदिर का रहस्य
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर लगाए आरोप
ये खबर भी पढ़िए...MP News: ग्वालियर में सीएसपी हिना खान ने लगाए जय श्रीराम के नारे तो छा गई चुप्पी, जानें पूरी कहानी
शादी वाले परेशान, बुकिंग रद्द
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर न्यूज: हाईकोर्ट में अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर वकील करेंगे आंदोलन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA