सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा : 200 फीट की स्लैब गिरी, गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

Ramanand Tiwari | Apr 16, 2026, 21:54 IST
Share
gwalior-elevated-road-accident-scindia-dream-project-slab-collapse
Photograph: (the sootr)

ग्वालियर में बन रहे एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में भारी स्लैब गिरने से एक मजदूर घायल हुआ। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के गुणवत्ता पर दिए गए सख्त निर्देशों के बावजूद यह हादसा हुआ, जिससे सुरक्षा और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्वालियर में बन रहे एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा सामने आया है। करीब 200 फीट लंबी सीमेंट स्लैब गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुणवत्ता और समयसीमा के सख्त निर्देश दिए थे, फिर भी यह चूक कैसे हुई?

घटना क्या है: निर्माण के दौरान गिर गई भारी स्लैब

खेड़ापति इलाके में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर रखी भारी-भरकम स्लैब अचानक नीचे आ गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना सीधे तौर पर निर्माण प्रक्रिया की निगरानी और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती है।

डबरा लोकसेवा केंद्र की बड़ी लापरवाही : मृत्यु प्रमाणपत्र का आवेदन, बना डाला जन्म प्रमाणपत्र

सिंधिया के निर्देशों की अनदेखी?

करीब 10 दिन पहले ही सिंधिया ने प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया था। उन्होंने साफ कहा था कि काम “गुणवत्तापूर्ण” और तय समयसीमा में पूरा होना चाहिए। लेकिन ताजा हादसा संकेत देता है कि जिम्मेदार इंजीनियरों और एजेंसियों ने इन निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सिर्फ निरीक्षण और बयान देने तक ही सीमित रह गया पूरा सिस्टम?

1300 करोड़ का प्रोजेक्ट, लेकिन सुरक्षा पर समझौता?

यह एलिवेटेड रोड ग्वालियर का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत करीब 1300 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दावा है कि इससे शहर को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। लेकिन अगर निर्माण के दौरान ही ऐसी लापरवाही सामने आए, तो भविष्य की सुरक्षा पर भरोसा कैसे किया जाए?

एमपी में रेप के आरोपी ने थाने में लगाई फांसी, नाबालिग बेटी के साथ ही दुष्कर्म का लगा था आरोप

गुणवत्ता के दावों पर लगा ब्रेक

निरीक्षण के दौरान कहा गया था कि यह प्रोजेक्ट शहर को “नई दिशा” देगा और विकास की रफ्तार दिखाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद दिया गया था। लेकिन अब वही प्रोजेक्ट हादसे की वजह से सवालों के घेरे में है।

गुणवत्ता सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई?

  • 200 फीट लंबी सीमेंट स्लैब निर्माण के दौरान गिरी
  • एक मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती
  • 10 दिन पहले ही सिंधिया ने किया था निरीक्षण
  • गुणवत्ता और समयसीमा के दिए थे सख्त निर्देश
  • करीब 1300 करोड़ का ड्रीम प्रोजेक्ट
एमपी के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतन, 10 साल की सेवा को मिली मान्यता

निर्माण एजेंसियों और इंजीनियरों की भूमिका पर सवाल

इस हादसे ने साफ कर दिया है कि बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में भी निगरानी और जवाबदेही कमजोर है। अगर समय रहते जिम्मेदारी तय नहीं की गई, तो ऐसे हादसे आगे और भी बड़े नुकसान का कारण बन सकते हैं।अब देखना होगा कि जांच सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाती है या वाकई दोषियों पर कार्रवाई होती है।

सरकारी अस्पताल में नौकरी का मौका, एमपी में नर्सिंग के दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • ग्वालियर
  • एलिवेटेड रोड
  • गुणवत्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती