बेरोजगार पति को काला कहकर मारती पत्नी, iPhone-AC मांगती, पुलिस तक पहुंची बात

Anjali Dwivedi | May 28, 2026, 14:19 IST
Share
gwalior jansunwai wife beats husband
gwalior jansunwai wife beats husband

ग्वालियर पुलिस की जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक बेरोजगार पति ने अपनी पत्नी पर मारपीट करने और आईफोन मांगने का आरोप लगाया है। इसके अलावा जनसुनवाई में विकलांग दंपति से मारपीट और नगर निगम से जुड़ी शिकायतें भी आईं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • ग्वालियर पुलिस की जनसुनवाई में एक पति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर पहुंचा।
  • पति का आरोप है कि पत्नी आईफोन के लिए दबाव बनाती है।
  • बेरोजगार होने के बाद भी पत्नी हर महीने रुपयों की मांग करती है।
  • विरोध करने पर पत्नी पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देती है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला आया है। यहां पुलिस अधीक्षक दफ्तर में चल रही जनसुनवाई में एक अनोखा केस पहुंचा। एक पति ने पुलिस अधिकारियों के सामने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसने कहा कि साहब, मुझे और मेरे पूरे परिवार को मेरी पत्नी से बचाइए।

a18bd993-cbd
a18bd993-cbd

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित पति का नाम कमल किशोर माहौर है और वह हजीरा का रहने वाला है। कमल ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के समय कमल मुंबई में एक अच्छी नौकरी करता था। लेकिन पत्नी की जिद के कारण उसने अपनी वह नौकरी छोड़ दी।

नौकरी छोड़कर कमल अपने घर वापस लौट आया। वह अब नए काम की तलाश कर रहा है। लेकिन उसकी पत्नी उसकी परेशानी को बिल्कुल नहीं समझती है। वह कहती है कि कहीं से भी पैसा लेकर आओ। पत्नी सारा पैसा अपने पास रखने की जिद करती है।

कमल का आरोप है कि उसकी पत्नी माता-पिता को घर से निकालने को कहती है। जब कमल इसका विरोध करता है, तो वह हिंसक हो जाती है। वह कमल के साथ मारपीट करती है। वह उसे और उसके बूढ़े माता-पिता को जेल भेजने की धमकी देती है। साथ ही कमल का आरोप है कि पत्नी को उनका सांवला रंग पसंद नहीं था, इस वजह से वह ताना मारती और काला कहकह बुलाती है।

सास के बहू पर गंभीर आरोप

वहीं कमल की मां अतर देवी का आरोप है कि उनकी बहू लतेश उनके बेटे पर मानसिक दबाव बनाने के लिए आत्महत्या का ढोंग कर चुकी है। एक बार उसने दुपट्टे से फंदा लगाने की कोशिश की ताकि परिवार उसकी हर बात मान ले। उस वक्त परिजनों ने लतेश का वीडियो बना लिया था, जो अब एसपी ऑफिस में सबूत के तौर पर दिखाया गया है, जिससे साफ होता है कि वह दबाव बना रही थी।

अतर देवी ने यह दावा भी किया है कि शादी के सारे गहने बहू के ही पास हैं और वह पति कमल के साथ अलग मकान में रहने की जिद करती थी। इसके साथ ही, ससुराल वालों का कहना है कि लतेश के मायके वाले इस शादी को तुड़वाना चाहते थे, इसलिए वे लगातार लतेश को भड़का रहे थे।

कमल की मां अतर देवी माहौर ने भी बहू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बहू खुद को चोट पहुंचाकर हमें फंसाना चाहती है। वह गुस्से में घर का पूरा राशन बाहर फेंक देती है। वह अब तक गुस्से में दो मोबाइल फोन तोड़ चुकी है।

शादी के  कुछ दिनाें तक दोनों का रिश्ता ठीक था, लेकिन बाद में बिगड़ गया (Photo: ITG)
शादी के कुछ दिनाें तक दोनों का रिश्ता ठीक था, लेकिन बाद में बिगड़ गया (Photo: ITG)

आईफोन न देने पर 15 लाख की मांग

मां ने बताया कि बहू अब आईफोन और एसी खरीदने की जिद कर रही है। उनकी हैसियत इतना महंगा फोन और एसी दिलाने की बिल्कुल नहीं है। वह झूठे केस में फंसाकर 15 लाख रुपए वसूलने की धमकी (ग्वालियर जनसुनवाई में हंगामा) दे रही है। पुलिस अब इस पूरे मामले की काउंसलिंग कराएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP News: आरक्षक भर्ती घोटाला: 12 सॉल्वर गिरफ्तार, 2 को क्लीनचिट, मास्टरमाइंड फरार

पीरियड्स में साफ टॉयलेट-पानी नहीं मिलता, इसलिए मध्य प्रदेश के स्कूलों को छोड़ रहीं बेटियां

श्रमोदय स्कूल में फर्जी फर्म के नाम से ठेकेदार-प्राचार्य डकार गए 1.55 करोड़, 7 पर FIR

मैस चला रही कंपनी की जगह श्रमोदय विद्यालय ने फर्जी खातों में किया पांच करोड़ का भुगतान

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • ग्वालियर जनसुनवाई में हंगामा
  • जनसुनवाई
  • आत्महत्या
  • बेरोजगार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि