4aee14f0-c8e
उफ्फ… ये टशन! इंदौर सीएमएचओ ने दो साल से सीएम हेल्पलाइन खोलकर ही नहीं देखी, एक सस्पेंड
Rahul Dave | Published:
health-department-lapses-cmho-madhav-hasani-suspended-accountant-indore
इंदौर में एएनएम कार्यकर्ता की मौत के बाद तीन साल तक प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई। इस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी को शोकॉज नोटिस जारी किया है। साथ ही, अकाउंटेंट को निलंबित कर दिया है।
INDORE. इंदौर के स्वास्थ्य विभाग में लगता है भांग घुली पड़ी है। जब सिस्टम का मुखिया ही मनमर्जी करे तो नीचे वाले मातहतों को क्या कहिए। सोमवार को टीएल मीटिंग के दौरान एक मामला आया तो लापरवाही के पूरे तार खुल गए। पता चला है कि खुद सीएमएचओ ने ही दो साल से सीएम हेल्प लाइन का डैशबोर्ड खोलकर नहीं देखा है। ऐसे में तमतमाए कलेक्टर ने गंभीर लापरवाही के आरोप में एक अकाउंटेंट रंजीत को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर मेट्रो पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सुनी, होगी अंडरग्राउंड
मामा नीतेश मोरे ने बताया कि मार्च 2022 से जून 2022 के बीच प्रोत्साहन राशि के लिए कई आवेदन किए गए थे। महू, मानपुर और इंदौर के स्वास्थ्य कार्यालयों के 50 से अधिक चक्कर लगाए गए थे।
इसके बावजूद हर बार सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले हैं। इंदौर स्वास्थ्य केंद्र में रंजीत नामक अकाउंटेंट से मुलाकात होती रही, जो हर बार करवा दूंगा कहकर टालता रहा। बाद में यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि दीपमाला की सर्विस बुक ही गुम हो गई है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में राम मिल्क फूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज के घी में जानवरों का अंश, 80 फीसदी तेल मिला
नहीं देखी
हद तो तब हो गई जब वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। वहीं, पूरे 24 महीने तक उस शिकायत को न तो खोला गया और न ही कोई कार्रवाई की गई है।
![4aee14f0-c8e]()
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: एमपी सरकार के 2 साल पूरे, भोपाल-इंदौर हाईवे पर बनेगा विक्रमादित्य द्वार, सीएम ने किया भूमिपूजन
जनसुनवाई में नीतेश मोरे ने अपनी पूरी पीड़ा कलेक्टर के सामने रखी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के बारे में भी बताया। जैसे ही यह बात सामने आई, कलेक्टर ने इसे सिस्टम की विफलता बताया है।
सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी को तलब किया गया, तो वे किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कलेक्टर ने तीखे शब्दों में कहा कि एक दिवंगत महिला कर्मचारी की मासूम बेटी को तीन साल तक दर-दर भटकाना अमानवीय है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि कर्तव्य से भागने का उदाहरण है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में चमक रहे मध्यप्रदेश के 30 अफसर, सिख रहे आधुनिक पुलिसिंग के गुर
कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रंजीत नामक अकाउंटेंट को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही, उन्हें शोकॉज नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि चाहे जो भी हो, दीपमाला मोरे की लंबित प्रोत्साहन राशि तत्काल जारी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसे मामलों में लापरवाही सामने आई, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह था मामला
दीपमाला मोरे मानपुर के उपस्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। 13 मार्च 2022 को उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद पीछे पांच साल की मासूम बेटी रह गई। इसकी जिम्मेदारी मामा नीतेश मोरे उठा रहे हैं। दरअसल दीपमाला के पति प्रताड़ना के एक मामले में जेल में हैं। ऐसे में बच्ची पूरी तरह सरकारी सहायता पर निर्भर हो गई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने तीन साल तक उनकी सुध तक नहीं ली है।
कई आवेदन दिए, कार्यालयों के चक्कर काटे
इसके बावजूद हर बार सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले हैं। इंदौर स्वास्थ्य केंद्र में रंजीत नामक अकाउंटेंट से मुलाकात होती रही, जो हर बार करवा दूंगा कहकर टालता रहा। बाद में यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि दीपमाला की सर्विस बुक ही गुम हो गई है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में राम मिल्क फूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज के घी में जानवरों का अंश, 80 फीसदी तेल मिला
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
|
नहीं देखी सीएम हेल्पलाइन
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: एमपी सरकार के 2 साल पूरे, भोपाल-इंदौर हाईवे पर बनेगा विक्रमादित्य द्वार, सीएम ने किया भूमिपूजन
पीड़ा सुनते ही नाराज हुए कलेक्टर
सीएमएचओ नहीं दे पाए जवाब
ये खबर भी पढ़िए...MP News: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में चमक रहे मध्यप्रदेश के 30 अफसर, सिख रहे आधुनिक पुलिसिंग के गुर
तत्काल किया निलंबित
राशि जारी करने के आदेश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari