नर्सिंग कॉलेज, पॉक्सो एक्ट समेत कई अहम मामलों पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई

Neel Tiwari | Published:
Share
mp jablpur high court
mp jablpur high court

जबलपुर हाईकोर्ट में आज कई अहम मामलों पर सुनवाई होगी। इनमें नर्सिंग कॉलेज से जुड़ी याचिकाएं, मध्य प्रदेश में पॉक्सो एक्ट के नियमों का पालन न होने का मामला और होमगार्ड सैनिकों की नियमित नियुक्ति की मांग शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में आज यानी 28 मार्च 2025 को कई अहम मामलों पर सुनवाई होने वाली है। इन मामलों में नर्सिंग कॉलेज से जुड़े मुद्दे, पॉक्सो एक्ट के तहत मध्य प्रदेश में पालन न होने के मुद्दे और होमगार्ड सैनिकों की नियमित नियुक्ति की मांग शामिल हैं। आइए, जानते हैं इन मामलों के बारे में विस्तार से...

नर्सिंग कॉलेज से जुड़े मामले की सुनवाई

पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए साल 2022-23 के लिए अपात्र कॉलेज में एनरोल हुए छात्रों को आवेदन जमा करने की छूट दी थी और उन्हें 1 अप्रैल 2025 के एग्जाम में शामिल होने की राहत दी थी। अब इस मामले की मुख्य याचिका सहित 34 याचिकाओं पर जस्टिस संजय द्विवेदी की डिविजनल बेंच में सुनवाई होगी।
ये भी खबर पढ़ें... व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती समेत कई मामलों पर जबलपुर हाईकोर्ट में आज सुनवाई

पॉक्सो एक्ट के तहत मध्य प्रदेश में नियमों का पालन न होने का मामला

बाल यौन शोषण के खिलाफ जन जागरण के लिए मीडिया और अन्य माध्यमों का उपयोग कर सरकार को व्यापक प्रचार करने की आवश्यकता है। पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 43 के पालन में हो रही लापरवाही को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिस पर चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत की डिविजनल बेंच में सुनवाई होगी।

ये भी खबर पढ़ें... कर्मचारी को प्रमोट करने के बजाय फिर से अदालत पहुंचा नगर निगम, जबलपुर हाईकोर्ट ने लगा दिया जुर्माना

होमगार्ड सैनिकों के कॉल ऑफ और नियमित कर्मचारी बनाने की मांग

होमगार्ड सैनिकों को कॉल ऑफ दिए जाने के विरोध में और उन्हें नियमित कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने के लिए कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इस मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की कोर्ट में होगी।

बता दें कि इन मामलों में कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है, जो न केवल संबंधित पक्षों, बल्कि प्रदेश के कानून व्यवस्था और प्रशासन पर भी असर डाल सकते हैं।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MP
  • जबलपुर समाचार
  • पॉक्सो एक्ट
  • नर्सिंग कॉलेज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जस्टिस संजय द्विवेदी
  • चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा
  • जस्टिस विनय सराफ
  • जस्टिस सुरेश कुमार कैत
  • बाल यौन शोषण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर