बेटी के साथ डेयरी पर खड़े युवक को आया हार्ट अटैक, बेसुध होकर गिरा और मौत
Vikram Jain | Mar 06, 2025, 01:26 IST
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 32 साल के युवक की हार्ट अटैक से दुकान पर मौत हो गई। उसने अपनी बेटी के साथ डेयरी पर सामान खरीदते वक्त अचानक गिरकर जान गंवाई। डॉक्टरों ने इसे हार्ट अटैक से मौत होना बताया है।
मध्य प्रदेश में हार्ट अटैक से युवाओं की मौतों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब उज्जैन से ताजा मामला सामने आया है जहां अपनी बेटी के साथ डेयरी पर पहुंचे 32 साल के युवक की खरीददारी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेसुध होकर गिर पड़ा। जिसके बाद मौके पर उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, उज्जैन में 32 साल का विजय ढोली नामक युवक अपनी बेटी के साथ घर के पास स्थित एक डेयरी पर गया था। वह काउंटर पर खड़ा होकर सामान खरीद रहा था, और जैसे ही उसने जेब से पैसे निकाले, वह अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। इस दौरान दुकान पर खड़े अन्य ग्राहकों ने उसे उठाया। लेकिन वह नही उठा। इसके बाद एक युवक ने सीपीआर भी दिया लेकिन उसे होश नहीं आया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में बैडमिंटन खेलते हुए आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर को आया हार्ट अटैक, मौत
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक ने पैसे निकाले और कुछ ही सेकेंड्स में वह पीठ के बल गिर पड़ा। दुकान पर मौजूद अन्य ग्राहक उसे उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन युवक फिर से गिर जाता है। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे सीपीआर दिया गया, लेकिन बेसुध पड़ा युवक नहीं उठा। इसके बाद युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
ये खबर भी पढ़ें...
शादी में नाचते-नाचते गिरकर बेहोश हुई युवती, हार्ट अटैक से मौत
मामले में नागझिरी थाना पुलिस का कहना है कि नेहरू नगर निवासी मृतक विजय ढोली शादी पार्टियों में ढोल बजाने का काम करता था। रात में वह अपनी बेटी के साथ घर के पास स्थित डेयरी पर पहुंचा। वहां सामान लेने के दौरान अचानक काउंटर से नीचे गिर पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार युवक को हार्ट अटैक (Heart Attack) आया था जिससे उसकी मौत हुई है।
ये खबर भी पढ़ें...
युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, MP के आंकड़े चौंकाने वाले, जानें वजह
भोपाल में हार्ट अटैक से एक युवक की मौत, नहीं थम रहे साइलेंट अटैक के मामले
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में बैडमिंटन खेलते हुए आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर को आया हार्ट अटैक, मौत
सीपीआर दिया फिर नहीं उठा युवक
ये खबर भी पढ़ें...
शादी में नाचते-नाचते गिरकर बेहोश हुई युवती, हार्ट अटैक से मौत
बेटी के सामने पिता की हुई मौत
ये खबर भी पढ़ें...
युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, MP के आंकड़े चौंकाने वाले, जानें वजह
भोपाल में हार्ट अटैक से एक युवक की मौत, नहीं थम रहे साइलेंट अटैक के मामले
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj