भीषण गर्मी में रेल पटरियों का एक-एक इंच जांच रहे कर्मचारी, अफसर भी 24 घंटे कर रहे निगरानी

Shreya Nakade | Published:
Share
गर्मी के रेलवे ने किए इंतजाम
गर्मी के रेलवे ने किए इंतजाम

मध्य प्रदेश में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि अब रेलवे को भी मौसम का खतरा दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी के चलते संभावित हादसों से बचने के लिए रेलवे ने कुछ जरूरी कदम उठाए हैं...

देशभर में नौतपा का समय चल रहा है। मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस भारी गर्मी की मार पटरियों पर चलने वाली रेलगाड़ियों पर भी पड़ रही है। ज्यादा गर्मी की वजह से रेलवे पटरियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। ऐसे में पश्चिम मध्य रेलवे ( West Central Railway Zone ) ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने कई इंतजाम कर रहा है। रेलवे के अफसर भी पटरियों की जांच में लगे हुए हैं।

रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग


गर्मी के दिनों में लॉन्ग वेल्डेड रेल ट्रैक का तापमान काफी बढ़ जाता है। इससे रेल दुर्घटना का खतरा भी पैदा हो सकता है। ऐसे हालात में रेलवे के पेट्रोलमैन द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के सभी ट्रैक्स पर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करायी जा रही है। पमरे के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा यह जानकारी साझा की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

पत्तों की तरह गिरने लगे पक्षी, हाय रे गर्मी का ये कैसा कहर!

सुरक्षा के लिए उठाए ये कदम


रेलवे पटरियों पर गर्मी का असर देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने सुरक्षा के लिए कई कदम उठाने शुरु कर दिए हैं। रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा इन सुरक्षा इंतजामों की जानकारी साझा की गई है।


  • रेलवे ट्रैक की मॉनिटरिंग और पेट्रोलिंग शुरु कर दी गई है।
  • पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले सभी गर्डर पुलों एवं शार्प कर्व पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ।
  • सभी रुट्स एवं खण्डों पर ट्रैक की गतिविधियां एवं बर्ताव के अनुसार ट्रैक की डि-स्ट्रेसिंग के कार्य किए जा रहा हैं ।
  • जिन स्थानों पर गिट्टी कम है उन स्थानों पर तत्परता के साथ गिट्टी की आपूर्ति की जा रही है।
  • फील्ड अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों द्वारा ट्रैक का सतत निरीक्षण किया जा रहा है ।
  • इंजीनियरिंग, टी.आर.डी. एवं सिग्नल विभाग के कर्मचारियों के लिए ग्रीष्म ऋतु मैनेजमेंट के संबंध में वर्कशॉप और सेमिनार किए जा रहे हैं।
  • ग्रीष्म ऋतु में ट्रैक की सुरक्षा एवं संरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु समय समय पर संरक्षा अभियान चलाये जा रहे हैं ।ॉ

ये वीडियो भी देखें...

मशहूर कवि लक्ष्मीशंकर वाजपेयी की चंद पंक्तियां

ये खबर भी पढ़िए...

पुलिस मुख्यालय में महिला को पीछे से पकड़ लिया SI ने, चिल्लाई तब जाकर...

thesootr links






सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पश्चिम मध्य रेलवे
  • नौतपा
  • रेलवे पटरियों पर गर्मी का असर
  • रेलवे पटरियां क्षतिग्रस्त
  • West Central Railway Zone
  • रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर