उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का इस्तीफा, खड़गे को दी इस्तीफे की सूचना

Sandeep Kumar | Published:
Share
hemant katare
Photograph: (THESOOTR)

मध्य प्रदेश विधानसभा में अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने इस्तीफे की सूचना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजी।

BHOPAL. अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कटारे ने इस्तीफे में लिखा कि वे परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में कटारे ने कहा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे।

अटेर के लिए रवाना

हेमंत कटारे की आज मैरिज एनिवर्सरी है, और इसी दिन उन्होंने इस्तीफा दिया। वे आज शाम करीब 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहे थे, इसके बाद वे अटेर के लिए रवाना हो गए।

एमपी विधानसभा: भागीरथपुरा पर सदन में नहीं हुई चर्चा, सदन से कांग्रेस का वॉकआउट

पारिवारिक कारण बताया

हेमंत कटारे ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वे परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। इसी कारण उन्होंने उप नेता प्रतिपक्ष पद से हटने का निर्णय लिया। पार्टी नेतृत्व को भेजे पत्र में उन्होंने संगठन के प्रति आभार भी जताया है।

एमपी विधानसभा में बवाल: अडाणी समझौता मुद्दे पर भिड़े विजयवर्गीय-सिंघार, 6 बार कार्यवाही स्थगित

अंदरखाने की कहानी कुछ और?

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर कटारे की स्थिति पिछले कुछ समय से कमजोर होती जा रही थी

  • संगठन में वे अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे थे।
  • कई वरिष्ठ नेताओं का उन्हें खुला समर्थन नहीं मिल रहा था।
  • रणनीतिक बैठकों में उनकी भूमिका सीमित होती जा रही थी।

कानूनी दबाव भी बना कारण

सरकार और EOW (आर्थिक अपराध शाखा) की ओर से उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद राजनीतिक दबाव बढ़ गया था। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम ने उनकी स्थिति को और कठिन बना दिया।



मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर, बजट में 94 करोड़ 77 लाख की कटौती

वरिष्ठ नेताओं से बढ़ी दूरी

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ उनके संबंधों में तालमेल की कमी देखी जा रही थी। इन परिस्थितियों ने उनके लिए पद पर बने रहना मुश्किल कर दिया।

मध्यप्रदेश की चिट्ठी: सरकार और संगठन दोनों पर भारी विजय शाह

कांग्रेस के लिए क्या संकेत?

  • संगठन में अंदरूनी असंतोष की झलक
  • नेतृत्व के सामने एकजुटता बनाए रखने की चुनौती
  • विपक्ष की भूमिका पर पड़ सकता है असर
  • आगामी राजनीतिक रणनीति पर सवाल
फिलहाल पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन हेमंत कटारे का इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर गया है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं हेमंत कटारे

विधानसभा चुनाव 2023 में हेमंत कटारे ने बीजेपी के पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को 22 हजार 28 वोटों से हराया था। वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। हेमंत कटारे पहली बार 2013 में अटेर सीट से विधायक बने थे, लेकिन 2018 में चुनाव हार गए थे। उनके पिता, सत्यदेव कटारे, अटेर सीट से 4 बार विधायक रहे थे और वे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री रह चुके थे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • हेमंत कटारे
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • उमंग सिंघार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर