भोपाल लव जिहाद : हिंदू छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

Sourabh Bhatnagar | May 03, 2025, 08:00 IST
Share
hindu-students-rape-case-bhopal-farhan-
hindu-students-rape-case-bhopal-farhan-

भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपी फरहान को पुलिस से पिस्टल छीनने की कोशिश के दौरान गोली लगी। आरोपी को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस हिंदू छात्राओं से रेप केस के मुख्य आरोपी फरहान को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। शुक्रवार रात उसे एक अन्य आरोपी की तलाश में सरवर गांव ले जाया जा रहा था। इसी दौरान फरहान ने पेशाब करने का बहाना बनाया और गाड़ी रुकवाई।

गाड़ी से उतरने के बाद, आरोपी फरहान ने सब-इंस्पेक्टर विजय बामने की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी के दौरान गोली चल गई जो सीधे फरहान के पैर में जा लगी। घायल फरहान को तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया

गोली लगने के बाद आरोपी को तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि फरहान ने पुलिस को बताया था कि उसका साथी अबरार सीहोर जिले के बिलकिस गंज में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे साथ लेकर रवाना किया था।
खबर यह भी...भोपाल लव जिहाद केस के आरोपियों का कबूलनामा- हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर उनका जीवन बर्बाद करना था

Top Highlights

  • फरहान को रिमांड पर ले गई थी पुलिस, रास्ते में गाड़ी रुकवाई
  • SI की पिस्टल छीनने की कोशिश में लगी गोली
  • हमीदिया अस्पताल में भर्ती, हत्या के प्रयास का केस दर्ज
  • हिंदू छात्राओं से गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग के गंभीर आरोप
  • आरोपी फरहान नशे का आदी, पीड़िताओं को शराब-गांजा पिलाता था

छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था फरहान

फरहान भोपाल के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से एमबीए कर रहा है और पहले बीबीए कर चुका है। वह इसी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को निशाना बनाता था। फरहान पर आरोप है कि उसने कई छात्राओं के साथ रेप किया और उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। गिरफ्तार हुए बाकी आरोपी भी उसी के दोस्त हैं और इस कांड में शामिल रहे हैं।

खबर यह भी...भोपाल लव जिहाद केस पर गरमाई सियासत: सांसद आलोक शर्मा और विधायक आरिफ मसूद आमने सामने

मोबाइल में मिले तीन लड़कियों से एक साथ रेप का वीडियो

पुलिस की जांच में फरहान के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एक वीडियो में वह तीन लड़कियों के साथ एक साथ रेप करता दिख रहा है। वीडियो में वह लड़कियों को बेरहमी से पीटता है। एक अन्य वीडियो में वह इंदौर की एक पीड़िता को सिगरेट से दागते हुए भी नजर आता है। उसने सभी वीडियो एक अलग फोल्डर में सेव कर रखे थे।



गांजा, शराब की लत और अपराध पर कोई पछतावा नहीं

पुलिस पूछताछ में फरहान ने कबूल किया कि वह गांजा पीने का आदी है। उसने इंदौर की पीड़िता को कई बार जबरदस्ती शराब और गांजा पिलाया। वह अपने अपराधों पर पछतावा नहीं जताता। उल्टा वह यह दावा करता रहा कि वह पीड़िता से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। पुलिस इसे आरोपी की एक चाल मान रही है ताकि वह सजा से बच सके।
खबर यह भी...भोपाल रेप लव जिहाद केस का पांचवा आरोपी नबील खान गिरफ्तार, इसी के कमरे में होती थी वारदात

फरहान के खिलाफ प्रमुख धाराएं:



धाराविवरण
IPC 376बलात्कार
IPC 354अश्लीलता और उत्पीड़न
IPC 506धमकी देना
IT Actअश्लील वीडियो बनाना और शेयर करना
Arms Actपुलिस से हथियार छीनने की कोशिश

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

भोपाल रेप केस | bhopal love jihad case | Bhopal Love Jihad Case | MP News | Bhopal News | MP Police



Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • लव जिहाद
  • गैंगरेप
  • भोपाल रेप केस
  • अशोका गार्डन पुलिस
  • Bhopal Love Jihad Case
  • bhopal love jihad case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं