इंदौर मां देवी अहिल्याबाई के होलकर राजवंश की विरासत को लेकर खड़ा हुआ विवाद, असली वंशज कौन?
Sanjay Gupta | Jan 12, 2026, 15:39 IST
holkar rajwansh virasat controversy indore
इंदौर के होलकर राजवंश के वंशवृक्ष को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह राजवंश महारानी मां देवी अहिल्याबाई के कारण अलग पहचान रखता है। इस राजवंश में अंतिम महारानी का दर्जा उषा देवी को मिला था। वहीं, इसके आगे वंशावली क्या है, इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
News In Short
- होलकर राजवंश इंदौर और महेश्वर रीजन में रहा है।
- अंतिम राजा यशवंतराव होलकर थे, इसके बाद उषा देवी को महारानी माना गया।
- इस राजवंश में ही रानी अहिल्याबाई होलकर थीं, जो अपनी न्यायप्रियता और प्रशासन के लिए पहचानी जाती हैं।
- इस राजवंश का खास ट्रस्ट है, जिसके तहत देश भर में कई संपत्तियां हैं।
News In Detail
इसमें रिचर्ड (शिवाजीराव) पिता यशवंतराव होलकर, यशवंतराव रेण्डोल पिता रिचर्ड होलकर और महारानी उषा देवी को पक्षकार बनाया गया है। इसमें मुख्य बात यह रखी गई है कि रिचर्ड और उनके पुत्र यशवंतराव दोनों का ही होलकर राजवंश से कोई वास्ता नहीं है।
वे होलकर राजवंश और साथ ही भारत सरकार के नियमों के तहत राजवंश का हिस्सा नहीं हैं। ना ही इनका कभी भी राजवंश की वंशावली में जिक्र हुआ है, लेकिन इसके बाद भी यह होलकर राजवंश का उपयोग करते हैं। साथ ही, उनकी संपत्ति खासकर महेश्वर किले को अपने पास रखे हुए हैं।
4814c7b2-400
इस दावे के लिए यह रखे गए आधार
यशवंतराव की दूसरी शादी एक अमेरिकन महिला से हुई, लेकिन उनका तलाक हो गया। तीसरी शादी अमेरिकन महिला यूफेरिया से हुई, जिससे संतान रिचर्ड होलकर है।
वहीं, होलकर राजवंश की परंपरा के अनुसार यह विवाह मान्य नहीं किया गया, ना ही भारत सरकार ने रिचर्ड को राजवंश का उत्तराधिकारी माना, जिसके चलते उषा देवी को महारानी का दर्जा दिया गया था।
इसके बाद भी रिचर्ड होलकर और उनके पुत्र यशवंतराव रेण्डोल द्वारा राजवंश का दर्जा लिया जाता है। साथ ही, वे होलकर की संपत्तियों पर काबिज हैं। इसलिए उनके दावे खारिज किए जाएं।
Yashwant_Rao_Holkar_II-875474
राजवंश की वंशावली में इनका नाम
उनके वंशज जगदीपेंद्र भोपाल में रहते हैं और वहीं उनके भाई अंशुमंत और गौतमराव इंदौर में रहते हैं। तीनों भाइयों द्वारा दावा किया गया है कि ऐसे में इस होलकर राजवंश के सही उत्तराधिकारी उषा देवी और उनके साथ हम हैं।
वहीं उषा देवी, शादी के बाद होलकर राजवंश की जगह सतीशचंद्र मल्होत्रा परिवार की हैं। इसलिए संपत्ति व राजवंश पर पूरा वैधानिक अधिकार उषा देवी के साथ हम तीनों (जगदीपेंद्र, अंशुमंत, गौतमराव) का है।
365f4a68-1ad
उधर उदयसिंह ने गाजियाबाद में कराया राजतिलक
पाल समाज ने 28 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद में उनका राजतिलक तक कर दिया था। साथ ही, उन्हें सही वंशज बताया गया है। उदयसिंह ने एसडीएम राउ रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट में भी वाद लगाकर अपना दावा जताया था।
वहीं, उनका यह दावा दस्तावेजों के आधार पर सिरे से नकार दिया गया कि कहीं भी किसी भी दस्तावेज में उनका नाम वंशावली में दर्ज नहीं है। केवल होलकर सरनेम के चलते उनका दावा नहीं बनता है।
8e2fe4ce-b2d
सुप्रीम कोर्ट में केस समझौते से हुआ था खत्म
इससे किसी के अधिकार खत्म नहीं होते हैं। इस केस से सुलह में तीनों भाईयों को उम्मीद थी कि संपत्ति को लेकर उषा देवी के साथ सामंजस्य से मामला खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद फिर केस लगा है।
8e5f6743-c45
खासगी ट्रस्ट की संपत्तियां विवाद में
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संभागायुक्त व पीडब्ल्यूडी इंजीनियर सदस्य हैं, तो वहीं भारत सरकार की ओर से रिटायर आईएएस अवनी वैश्य सदस्य हैं। इसमें भी उषा देवी ने यशवंतराव को सेटल बनाने के लिए पत्र लिखा था, जिसे मान्य नहीं किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...
होलकर राजवंश के रिचर्ड शिवाजी राव होलकर को जिला कोर्ट में होना होगा पेश, इंदौर हाईकोर्ट के आदेश
होलकर राजवंश के रिचर्ड शिवाजी राव होलकर का गिरफ्तारी वारंट, 8 साल पुराने इस केस में उलझे
क्यों आज भी अमर है लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की गाथा, पढें भारतीय इतिहास की महान शासिका की कहानी
इंदौर के इंद्रेश्वर मंदिर में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने किया जलाभिषेक, अच्छी बारिश के लिए मां अहिल्याबाई ने भी की थी यहां पूजा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari