हनी सिंह कंसर्ट की आय पर 'द सूत्र' सही साबित हुआ, निगम ने भेजा 50 लाख का नोटिस

Sanjay Gupta | Mar 08, 2025, 17:26 IST
Share
honey-singh-concert-revenue
Photograph: (the sootr)

हनी सिंह के कंसर्ट की आय को लेकर 'द सूत्र' एक बार फिर सही साबित हुआ है। इस कंसर्ट से जुड़ी आय के मामलों में निगम जागा और उन्होंने 50 लाख रुपए का नोटिस भेजा है। यह कार्रवाई निगम की ओर से कंसर्ट के आयोजन में आय से संबंधित जानकारी न मिलने पर की गई है।

INDORE. सिंगर हनी सिंह के कंसर्ट पर चिंदी सा टैक्स लेने की बात पर द सूत्र सौ फीसदी सही साबित हुआ है। द सूत्र ने बताया था कि दिलजीत का कंसर्ट 20 करोड़ का हुआ था और द हनी सिंह के आयोजन में भी टिकट ही करीब तीन करोड़ के बिके हैं। बाकी एड व अन्य स्पांसर से भी डेढ़-दो करोड़ की कमाई होना है, यानि पांच करोड़ की कमाई होगी। यानी दस फीसदी की दर से टैक्स 50 लाख रुपए से कम नहीं होगा। लेकिन मात्र 7.84 लाख रुपए का टैक्स दिया है और कमाई मात्र 78 लाख रुपए बताई गई।

नगर निगम ने फजीहत के बाद भेजा नोटिस

अब इसके बाद अपर आयुक्त नगर निगम द्वारा फजीहत के बाद हनी सिंह कंसर्ट आयोजकों को 50 लाख रुपए जमा कराने का नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस में कहा गया है कि जीएसटी से प्राप्त जानकारी से आपने टैक्सेबल आय 3.28 करोड़ रुपए बताई गई है। अन्य आय अलग। लेकिन निगम को केवल 78.47 लाख रुपए दिखाई और इस पर 7.84 लाख रुपए टैक्स दिया गया है। इसलिए 50 लाख रुपए टैक्स जमा कराना सुनिश्चित करें। टैक्स भरने के लिए 8 मार्च शाम तक का ही समय दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें... हनी सिंह पर महापौर और एमआईसी मेंबर की खाली गई अड़ीबाजी, अधिकारियों ने नहीं सुनी

हनी सिंह आए इंदौर, कंसर्ट का ट्रैफिक प्लान भी जारी, टैक्स पर बनी सहमति, होगी मंजूरी

be44740b-280
be44740b-280

बैठक में मिला था चिंदी सा टैक्स

आयोजकों और निगम के बीच में 7 मार्च को समझौता बैठक हो गई। इसमें आयोजकों ने 78 लाख की आय की जानकारी दी। इंदौर में कोई भी कंसर्ट 5-10 करोड़ से कम का नहीं होता है, दिलजीत का तो करीब 20 करोड़ रुपए का था, इसमें अलग से मंहगी वीवीआईपी टेबल भी थी। निगम को मात्र 7.80 लाख टैक्स ही मिला। इतने से टैक्स के लिए इतना हो हल्ला मचा था। यह तो आयोजक पहले से ही भरने के लिए तैयार थे।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर नगर निगम के 2 नोटिस, सिंगर हनी सिंह ने नहीं दिया जवाब

इंदौर में सिंगर हनी सिंह के कंसर्ट पर संकट, निगम ने थमाया टैक्स का नोटिस

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • Honey Singh
  • हनी सिंह
  • indore nagar nigam
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज