मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस तरुण पिथोड़े सुधारेंगे दिल्ली-NCR का वायु प्रदूषण, CAQM में बने सदस्य सचिव

Amresh Kushwaha | Oct 17, 2025, 12:42 IST
Share
ias-arun-pithode-new-responsibility-air-pollution-delhi-ncr
ias-arun-pithode-new-responsibility-air-pollution-delhi-ncr

मध्यप्रदेश के आईएएस तरुण पिथोड़े को केंद्र में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। अब वे दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण को नियंत्रित करेंगे। जानें कौन हैं आईएएस तरुण पिथोड़े...

मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस तरुण पिथोड़े को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) में मेंबर सेक्रेट्री नियुक्त किया गया है। पिथोड़े दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण (Air Pollution) पर नियंत्रण पाने की रणनीतियों का गठन करेंगे।

केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं आईएएस करुण पिथोड़े

आईएएस तरुण पिथोड़े इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के रूप में कार्यरत हैं। उनका कार्यकाल इस नई जिम्मेदारी में अगले पांच साल तक रहेगा।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: आईपीएस मिनी शुक्ला से शादी के चलते आईएएस सुमित पांडे को मिला MP कैडर

जानें आईएएस तरुण पिथोड़े का करियर सफर

2009 बैच के आईएएस तरुण कुमार पिथोड़े छिंदवाड़ा जिले के पसरिया गांव के रहने वाले हैं। पिथोड़े ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से की। इसके बाद उन्होंने भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

ये खबर भी पढ़िए...आईएएस मिशा सिंह ने वकालत छोड़ चुना समाज सेवा का रास्ता, तीसरे प्रयास में IAS बनी किसान की बेटी

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से कलेक्टर तक का सफर

आईएएस बनने से पहले पिथोड़े ने जीई इंडिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया था। इसके बाद, उन्होंने मध्य रेलवे में सहायक सिग्नलिंग और दूरसंचार इंजीनियर के रूप में भी काम किया।

पिथोड़े का सपना बचपन से ही कलेक्टर बनने का था। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में आल इंडिया रैंक सातवीं और महाराष्ट्र में पहला स्थान हासिल किया था। फिर उन्होंने कलेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली।

ये खबर भी पढ़िए...आईएएस रजनी सिंह का सपना था IPS बनकर डंडे से सबको ठीक करना, अब IAS बनकर जिले को कर रहीं ठीक

ये खबर भी पढ़िए...आईएएस अधिकारियों पर जीतू पटवारी के बिगड़े बोल, चेतावनी देकर कहा- अपनी चड्डी का बटन लगाकर रखें, वरना...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • केंद्र सरकार
  • आईएएस तरुण पिथोड़े
  • आईएएस तरुण कुमार पिथोड़े
  • वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा