महिला IAS का फार्महाउस जुआरियों को देने वाले केयर टेकर, चौकीदार गिरफ्तार, कूबड़ा फरार

Sanjay Gupta | Mar 14, 2026, 11:31 IST
Share
ias vandana vaidya
ias vandana vaidya

महिला आईएएस के फार्महाउस को जुआरियों को देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य सरगना कूबड़ा अभी भी फरार है। पढ़ें पूरी खबर...

Indore. महिला आईएएस व पूर्व कलेक्टर वंदना वैद्य के मानपुर के आवंलीपुरा गांव स्थित फार्महाउस में हुए जुआकांड में तीन गिरफ्तार हुए हैं।

मानपुर पुलिस ने IAS वंदना वैद्य केफार्महाउस के केयर टेकर रणजीत जाट के साथ ही चौकीदार अर्जुन गिरवार और खान-पान की व्यवस्था देखने वाले ऋषि यादव को गिरफ्तार किया है। यह सभी मानपुर के जंगलों में छिपे हुए थे।

बिना आईएएस के जानकारी दिया था

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में केयर केटर जाट की भूमिका सामने आई है। इसमें माना है कि आईएएस को इसकी जानकारी नहीं थी। उनके बहुत कम वहां आने के चलते डील कर जुआरियों को जगह दी गई। इसके बदले जुआरियों ने उसी अच्छी राशि दी थी।

मुख्य आरोपी कूबड़ा फरार

इस जुआ अड्डे का संचालन करने वाले मुख्य सरगना जगदीश हड्ड़ा राठौड़ उर्फ कूबड़ा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के दिन ही जब पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़ा था तभी वह मौके से भाग गया था।

माना जाता है कि उसके साथ गैंग का ही दिनेश राजपूत और उसका साथी सागर सेन भी था, ये सभी भाग गए थे। इसके साथ एक बड़ी राशि भी यह साथ ले गए थे। इसके चलते पुलिस को मौके से केवल 13.67 लाख रुपए ही मिले थे।

बड़ी गैंग का सदस्य है कूबड़ा

द सूत्र ने इस मामले में शुक्रवार को ही खुलासा किया था कि कूबड़ा एक बड़ी गैंग का पार्टनर है। यह गैंग मुख्य रूप से राजगढ़ धार के मनीष चाइस, भूपेंद्र जैन कांकरिया की है। इनके खिलाफ धार में अलग-अलग थानों में केस दर्ज है।

fb661ef7-c45
fb661ef7-c45

मानपुर थाना टीआई बदला

उधर इस जुआकांड में पुलिस (Indore News) की भूमिका संदिग्ध होने के बाद पुलिस ने टीआई मानपुर लोकेंद्र सिंह हिरवे को सस्पेंड किया था। साथ ही एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को भी सस्पेंड किया था।

अब एसपी ने मानपुर सहित तीन ग्रामीण इंदौर के टीआई बदले हैं। मानपुर थाने में महेंद्र मकाश्रे को पदस्थ किया है।

वहीं कुलदीप खत्री को किशनगंज थाने से ट्रांसफर कर सिमरोल थाना टीआई पर पदस्थ किया है। सिमरोल टीआई अमित भाभर को किशनगंज थाना पदस्थ किया है। यह आदेश एसपी ग्रामीण इंदौर यांगचेन डालकर भूटिया ने जारी किया है।

ये खबरें भी पढ़ें....

महिला आईएएस के फार्महाउस जुआकांड के आरोपी जगदीश हड्डा कूबड़ा की है गैंग, पूर्व मंत्री, MLA का वरदहस्त

आईएएस क्षितिज सिंघल बने इंदौर के नए निगमायुक्त, आदेश जारी, ये तीन महिला आईएएस भी थीं दावेदार

आईएएस वंदना वैद्य फार्महाउस जुआ कांड: TI, SI सस्पेंड, सरगना कूबड़ा से सांठगांठ की आशंका

इंदौर में IAS के फार्महाउस पर कुख्यात आरोपी कूबड़ा चला रहा था संगठित जुआ अड्डा

इंदौर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरी पकड़े

Tags:
  • Indore News
  • फार्महाउस
  • आईएएस वंदना वैद्य
  • IAS वंदना वैद्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज