आईएएस रवि सिहाग एमपी छोड़ केंद्र का बनेंगे हिस्सा, मध्यप्रदेश के दो आईपीएस केंद्र में इम्पैनलमेंट

Amresh Kushwaha | Mar 14, 2026, 12:26 IST
Share
ias ravi sihag cadre transfer mp ips officers empanelment
ias ravi sihag cadre transfer mp ips officers empanelment

मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित आईएएस रवि सिहाग अब एजीएमयूटी कैडर का हिस्सा बनेंगे। साथ ही, एमपी के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में एडीजी रैंक के लिए इम्पैनल किया गया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे से बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ जहां प्रदेश के युवा आईएएस रवि सिहाग अब मध्यप्रदेश को अलविदा कहकर केंद्र का रुख कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एमपी कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने दिल्ली में अपना कद और ऊंचा कर लिया है।

वैवाहिक बंधन बना नई पारी का आधार

2022 बैच के चर्चित आईएएस रवि कुमार सिहाग अब प्रदेश की सेवाओं से मुक्त होकर केंद्र शासित प्रदेश AGMUT (Arunachal Pradesh-Goa-Mizoram-Union Territories) कैडर का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

सिहाग के इस तबादले के पीछे का कारण व्यक्तिगत है। दरअसल, रवि सिहाग ने एजीएमयूटी कैडर की आईएएस इशिता राठी के साथ विवाह किया है।

इसी मैरिज ग्राउंडके आधार पर उन्होंने कैडर परिवर्तन के लिए आवेदन किया था। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उनके आवेदन पर मुहर लगाते हुए नए कैडर को मंजूरी दे दी है।

अब रवि सिहाग दिल्ली या अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी सेवाएं देते नजर आएंगे।

दो IPS अधिकारियों के इम्पैनल की मंजूरी

प्रशासनिक बदलावों के बीच पुलिस महकमे के लिए भी केंद्र से अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट ने मध्यप्रदेश कैडर के दो अधिकारियों के नाम पर अपनी सहमति दे दी है।

1998 बैच के आईपीएस अंशुमान यादव और आईपीएस साजिद फरीद शापू को अब एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) या उसके समकक्ष पद के लिए इम्पैनल कर लिया गया है।

अखिल भारतीय सूची में बनाई जगह

खास बात यह है कि ये दोनों ही अधिकारी वर्तमान में भी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं। केंद्र सरकार के जरिए जारी की गई 30 आईपीएस अधिकारियों की अखिल भारतीय सूची में मध्यप्रदेश के इन दो चेहरों को शामिल किया जाना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। अंशुमान और साजिद की कार्यकुशलता को देखते हुए अब उन्हें केंद्र में और भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

MP News: मध्यप्रदेश कैडर के 29 IPS अधिकारियों को मिली सीनियरिटी

मध्यप्रदेश कैडर की 3 महिला IAS को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे क्या मिला ?

मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस तरुण पिथोड़े सुधारेंगे दिल्ली-NCR का वायु प्रदूषण, CAQM में बने सदस्य सचिव

मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस बी. चंद्रशेखर की युवाओं के लिए शानदार पहल, आईएएस बनने फ्री कोचिंग

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश कैडर
  • आईएएस रवि सिहाग
  • आईएएस इशिता राठी
  • आईपीएस अंशुमान यादव
  • आईपीएस साजिद फरीद शापू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती