शाजापुर कलेक्टर आईएएस ऋजु बाफना का आबकारी विभाग से पहले भी विवाद, सीनियर IAS लिख चुके पीएस को पत्र
Sanjay Gupta | Mar 18, 2026, 13:39 IST
ias riju bafna shajapur excise department controversy
शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना का आबकारी विभाग से विवाद नया नहीं है। नरसिंहपुर में भी आबकारी अधिकारी ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। आबकारी आयुक्त ने भी प्रमुख सचिव को पत्र लिखा था। अब शाजापुर में हाईकोर्ट ने उनके आदेश पर स्टे लगाया है।
News In Short
- शाजापुर कलेक्टर IAS ऋजु बाफना और जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही के बीच विवाद चर्चा में है।
- नरसिंहपुर में भी आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित ने बाफना के खिलाफ अभद्र व्यवहार की लिखित शिकायत की थी।
- आबकारी आयुक्त ओपी श्रीवास्तव ने बाफना की कार्यशैली पर आपत्ति जताते हुए प्रमुख सचिव को पत्र लिखा था।
- शाजापुर में कलेक्टर ने रंगशाही का प्रभार अधीनस्थ को दिया, फिर उन्हें निलंबित कराया।
- हाईकोर्ट इंदौर ने निलंबन आदेश पर स्टे देते हुए कलेक्टर की मंशा पर सवाल उठाए।
News In Detail
आबकारी विभाग से पुराना पंगा
रंगशाही को हाईकोर्ट ने बहाल भी कर दिया, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब बाफना का आबकारी विभाग से टकराव हुआ हो। द सूत्र ने इस पूरे विवाद का खुलासा किया था। अब एक और पुरानी परत सामने आई है।
नरसिंहपुर में भी यही हुआ था
6 दिसंबर 2023 को दीक्षित ने तत्कालीन आबकारी आयुक्त ओपी श्रीवास्तव को दो पन्नों का पत्र लिखा। इसमें बाफना के व्यवहार की गंभीर शिकायत थी। दीक्षित ने लिखा कि जब वह ज्वाइन करने के लिए कलेक्टर के चेंबर पहुंची तो बाफना ने अभद्र भाषा में कहा कि तुम वसूली करने आई हो, तुम्हारा पूरा विभाग चोर है, निकलो मेरे चेंबर से।
96605e27-5ee
आबकारी आयुक्त ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
इस मामले पर 2007 बैच के IAS और तत्कालीन आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने 3 जनवरी 2024 को प्रमुख सचिव को पत्र लिखा। पत्र में श्रीवास्तव ने लिखा कि कलेक्टर विभाग के नियम मानने को तैयार नहीं हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यालय के आदेश को कलेक्टर ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। उनका यह रवैया अगले साल के आबकारी ठेकों पर असर डाल सकता है। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के जरिए कलेक्टर को निर्देश देने की सिफारिश की।
413736c4-59a
शाजापुर में क्या हुआ रंगशाही के साथ
जनवरी 2026 में रंगशाही का प्रभार उनकी अधीनस्थ निमिषा परमार को दे दिया गया। साथ ही प्रमुख सचिव, आबकारी आयुक्त और संभागायुक्त उज्जैन को रंगशाही पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया। संभागायुक्त आशीष सिंह ने 16 फरवरी 2026 को रंगशाही को निलंबित कर दिया।
4846c0c5-ac9
हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, उठाए सवाल
हाईकोर्ट ने आदेशों की टाइमलाइन देखकर कलेक्टर की मंशा पर सवाल खड़े किए। अदालत ने कहा कि कलेक्टर ने संभागायुक्त के निलंबन आदेश से पहले ही रंगशाही का प्रभार किसी और को दे दिया था। इससे साफ लगता है कि वह पहले ही अपना मन बना चुकी थीं। इसी आधार पर आदेश को स्टे किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश | उज्जैन संभागायुक्त, शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना दोनों के आदेश पर स्टे, रंगशाही को फिर DEO का जिम्मा
शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को हाईकोर्ट से झटका, DEO को सस्पेंड करने से पहले ही प्रभार बदलने पर उठे सवाल
MP News: शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर आबकारी अधिकारी खरे, झा, रंगशाही, चंद्रावत सभी ने जमकर की कमाई
शाजापुर न्यूज. बड़ा साइबर क्राइम खुलासा: 13 युवतियों समेत 19 गिरफ्तार, कॉल सेंटर से करते थे लाखों की ठगी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava