अन्य छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाते पकड़ी गई IIITDM की स्टूडेंट , दिल्ली के युवक को भेजे जा रहे थे वीडियो
Neel Tiwari | May 05, 2025, 17:11 IST
AI Generated Image (the sootr)
जबलपुर के IIITDM से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसमें कॉलेज की ही एक लड़की अन्य लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाकर दिल्ली भेज रही थी। अब इस घटना के तार बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
MP News: जबलपुर के खमरिया थाना अंतर्गत डुमना क्षेत्र में स्थित IIITDM इंस्टिट्यूट के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा जब बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसे ऐसा एहसास हुआ की खिड़की से कोई उसे देख रहा है। इसके बाद छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्राओं ने कॉलेज में ही पढ़ने वाली एक लड़की को पकड़ा जो पास के बाथरूम से मोबाइल पर नहाती हुई छात्रा का वीडियो बना रही थी। इसके बाद जब आरोपी छात्रा के मोबाइल को चेक किया गया तो बेहद चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई।
हॉस्टल की छात्राओं सहित स्टूडेंट कमेटी ने इस छात्रा की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी, इसके बाद उसके मोबाइल को चेक किया गया। मोबाइल की व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री और अन्य जानकारी को देखने पर यह पता चला कि आरोपी छात्रा, दिल्ली के किसी युवक को यह वीडियो भेजती थी। कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि मोबाइल की जांच करने से यह भी पता लगा है कि आरोपी ने अन्य कई लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाकर दिल्ली में अपने मित्र को भेजे हैं।
यह भी पढ़ें... CBI ने भोपाल में FCI के दो कर्मचारियों को घूस लेते पकड़ा, व्यापारी से मांग रहे थे एक लाख रुपए, जबलपुर के IIITDM में भी कार्रवाई
इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के लिए IITDM के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में डुमना चौकी पहुंचे, मौके पर मौजूद छात्राओं ने यह आरोप लगाया कि यह घटना रविवार की सुबह की है और उसके बाद कॉलेज प्रबंधन के द्वारा उनके ऊपर यह दबाव बनाया जा रहा था कि वह इस मामले में शिकायत ना करें।
आरोपी छात्रा के मोबाइल में पांच लड़कियों के वीडियो मिले हैं और उसके द्वारा यह कबूल भी किया गया है कि वह यह वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड या अन्य युवक को भेजती थी। पुलिस चौकी में उन्हें बताया गया कि डुमना चौकी खमरिया थाना अंतर्गत आती है और थाना प्रभारी खमरिया ने यह जानकारी दी की पुलिस की एक टीम कॉलेज में भेजी जा रही है जो इस मामले की जांच पड़ताल करने के बाद FIR दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें... MP News : पत्नी की हत्या कर खाट के नीचे गाड़ा शव, डर के कारण खुद ने भी कर ली आत्महत्या
हाल ही में भोपाल से एक ऐसा ही शर्मनाक मामला सामने आया था जिसमें युवतियों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर बलात्कार किया जा रहा था। कॉलेज के छात्र-छात्राओं के यह भी आरोप है कि इस मामले के पीछे भी कोई बड़ा रैकेट हो सकता है।
पीड़ित छात्राओं सहित कॉलेज की छात्र अनुशासन समिति ने यह मांग की है कि इस पर तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और इससे जुड़े इंटरनेट पर उपलब्ध सभी वीडियो डिलीट किया जाए। शादी छात्र-छात्राओं ने गहन जांच की मांग की है ताकि इस मामले से जुड़े हर एक व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही हो सके।
यह भी पढ़ें... मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर मारपीट का आरोप, रेस्टोरेंट में बवाल, संचालक ने किया ये दावा
CSP सतीश साहू ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद एक टीम कॉलेज में भेज दी गई है जिसके द्वारा इस मामले में कार्यवाई जारी है। आरोपी छात्रा के पास से दो मोबाइल और एक लैपटॉप मिला हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए तुरंत इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और गहन जांच के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें... 20 लाख लेते पकड़े गए बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल, सवाल वापस लेने के लिए मांगे थे 10 करोड़
न्यूड वीडियो वायरल | एमपी न्यूज
दिल्ली के युवक को भेजे जा रहे थे कई छात्राओं के वीडियो
यह भी पढ़ें... CBI ने भोपाल में FCI के दो कर्मचारियों को घूस लेते पकड़ा, व्यापारी से मांग रहे थे एक लाख रुपए, जबलपुर के IIITDM में भी कार्रवाई
मामला दर्ज कराने बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राएं
आरोपी छात्रा के मोबाइल में पांच लड़कियों के वीडियो मिले हैं और उसके द्वारा यह कबूल भी किया गया है कि वह यह वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड या अन्य युवक को भेजती थी। पुलिस चौकी में उन्हें बताया गया कि डुमना चौकी खमरिया थाना अंतर्गत आती है और थाना प्रभारी खमरिया ने यह जानकारी दी की पुलिस की एक टीम कॉलेज में भेजी जा रही है जो इस मामले की जांच पड़ताल करने के बाद FIR दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें... MP News : पत्नी की हत्या कर खाट के नीचे गाड़ा शव, डर के कारण खुद ने भी कर ली आत्महत्या
भोपाल जैसे कांड की आशंका, कार्यवाही की मांग
पीड़ित छात्राओं सहित कॉलेज की छात्र अनुशासन समिति ने यह मांग की है कि इस पर तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और इससे जुड़े इंटरनेट पर उपलब्ध सभी वीडियो डिलीट किया जाए। शादी छात्र-छात्राओं ने गहन जांच की मांग की है ताकि इस मामले से जुड़े हर एक व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही हो सके।
यह भी पढ़ें... मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर मारपीट का आरोप, रेस्टोरेंट में बवाल, संचालक ने किया ये दावा
आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप जब्त, FIR हुई दर्ज
यह भी पढ़ें... 20 लाख लेते पकड़े गए बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल, सवाल वापस लेने के लिए मांगे थे 10 करोड़
न्यूड वीडियो वायरल | एमपी न्यूज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman