एमपी में अवैध कॉलोनी के लिए नया अधिनियम, 10 साल की सजा, एक करोड़ का जुर्माना
Amresh Kushwaha | Published:
illegal colonies new act madhya pradesh
मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नए कानून का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इसके तहत 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
पूरी खबर को पांच पॉइंट में समझें-
- मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नया कानून तैयार किया जा रहा है, जो 2026 से लागू हो सकता है।
- नए अधिनियम में बिल्डरों को एक ही लाइसेंस से शहर और गांव में कॉलोनी बनाने की अनुमति मिलेगी।
- अवैध कॉलोनी बनाने वालों को 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
- अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई 45 दिन के भीतर की जाएगी, जमीन जब्त भी होगी।
- राज्य में अब तक आठ हजार से ज्यादा अवैध कॉलोनियों की पहचान हो चुकी है।
इस अधिनियम के लागू होते ही शहरों और गांवों में कॉलोनी निर्माण के नियम समान हो जाएंगे। नए कानून का उद्देश्य ईमानदार बिल्डरों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाना है। वहीं, अवैध कॉलोनी निर्माण करने वालों पर कड़ा रुख अपनाना है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में अवैध कॉलोनी रोकने के लिए एसीएस संजय दुबे ने निगमायुक्त को दिया ऐसा जोरदार आइडिया
एक ही लाइसेंस से होंगे शहरों और गांवों में काम
जब कॉलोनी का विकास पूरा होगा, तो उसे कंप्लीशन सर्टिफिकेट (Completion Certificate) मिलेगा। यदि यह सर्टिफिकेट 45 दिन के भीतर नहीं मिलता, तो स्वचालित रूप से मंजूरी (डीम्ड परमिशन) मान ली जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: कोर्ट के नोटिस से मछली की अवैध कॉलोनी के रहवासियों में खलबली
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सजा में बढ़ोतरी
अभी तक अवैध कॉलोनियों को बनाने पर 7 साल की सजा या 10 लाख रुपए का जुर्माना था। वहीं, अब इसे बढ़ाकर 10 साल की सजा या 1 करोड़ रुपए का जुर्माना कर दिया जाएगा। इससे पहले बिल्डर जुर्माने की राशि चुका कर बच जाते थे। वहीं, अब उन्हें एक करोड़ रुपए का जुर्माना चुकाना होगा।
लोकसेवा गारंटी की तरह होगी कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनी में 813 प्लाट बेचने में 16 FIR के दिए आदेश
कैसे होगी कार्रवाई?
- अवैध कॉलोनी का पता चलते ही 15 दिन के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा।
- नोटिस मिलने के बाद संबंधित को 15 दिन की मोहलत दी जाएगी कि वह अवैध निर्माण हटा ले।
- यदि तय समय सीमा में कॉलोनी को नहीं हटाया गया, तो सरकार खुद इसे 15 दिन में हटा देगी। साथ ही, जमीन जब्त कर ली जाएगी।
पुराने नियमों को हटाकर नया नियम होगा लागू
ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया अरूण डागरिया के बेटे आदित्य उलझे, अवैध कॉलोनी काटने का केस, प्रशासन ने लगाई रोक
मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की स्थिति
पहले 31 दिसंबर 2016 तक बनी 6077 कॉलोनियों को वैध (Regularized) करने का प्रयास किया गया था। इसे बाद में बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 कर दिया गया। वर्तमान में 2025 तक 16 नगर निगम क्षेत्रों में लगभग चार हजार अवैध कॉलोनियों की पहचान की जा चुकी है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari