इंदौर में हुई 1 करोड़ की चोरी के आरोपी का खुलासा, 600 सीसीटीवी की जांच से मिला सुराग
Sanjay Gupta | Sept 22, 2025, 16:40 IST
Photograph: (thesootr)
इंदौर के विजयनगर थाना एरिया में जून माह में हुई एक करोड़ की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चुराए गए माल के साथ आरोपी को पकड़ लिया, जिसके पास नकदी और जेवर भी बरामद हुए। आरोपी को अमरावती से गिरफ्तार किया गया।
इंदौर के विजयनगर थाना एरिया में जून माह में हुई एक करोड़ की चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। सााथ ही आरोपी के पास से नकदी और जेवर भी मिले हैं। वहीं आरोपी ने जिस तरह से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और पुलिस से बचने के तरीके बताए उससे पुलिस भी चौंक गई। अमरावती से आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि जून माह में पियूष ग्रोवर के घर में चोरी हुई थी। अज्ञात चोरों ने 550 ग्राम सोने के जेवर और 31.50 लाख रुपए नकद चुराए थे।
![b6d28205-ab8]()
ये भी पढ़ें...इंदौर के MY में चूहा कांड पर बवाल: डीन, सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग पर जयस का रातभर धरना
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामले जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास के 600 से अधिक सीसीटीवी कमरे के फुटेज खंगाले। जिसमें घटना के वक्त एक ही आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ । साइबर सेल एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार पुलिस ने प्रयास किया जिसके आधार पर आरोपी विजेंद्र उर्फ बंटू उर्फ सुरेश जांगिड़ निवासी भीड़ावास जिला हरियाणा को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें...इंदौर में आज नो कार डे: हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया पैदल पहुंचे दफ्तर, कलेक्टर ई–स्कूटर से गए ऑफिस
आरोपी चोरी की वरदात को अकेले ही अंजाम देता था ताकि पकड़ा ना जा सके। आरोपी का का कहना है कि साथी के साथ जल्दी पकड़ाने का खतरा रहता है इसलिए वह अकेले ही घटना को अंजाम देता था। मोबाइल का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करता था वह बस से सफर करता था और पैदल घूम कर पहले रेकी कर लेता था। यह कहीं कमरा लेकर भी नहीं रहता था बस में ही सो जाता था। उसके बाद रात में जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपी से लगातार अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें...इंदौर मेट्रो: शुरूआत के 7 दिन में ही डेढ़ लाख लोगों ने की थी यात्रा, अब 20 दिन में 5 हजार भी नहीं हुए
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पहली बार एक साथ 10 स्पेशल बेंच, 4.80 लाख लंबित मामलों की सुनवाई होगी तेज
पूछताछ में आरोपी ने तीन जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी से 550 ग्राम सोना, नगद 5 लाख और चोरी के रुपए से खरीदी एक कार कुल एक करोड रुपए से अधिक का माल बरामद किया है। वही पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अलग-अलग जिलों में कुल 31 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जिसमें ग्वालियर, हरियाणा, जयपुर, , दिल्ली व अन्य जिलों में घटना करना स्वीकार की है।
फरियादी के घर से यह चुराया था
b6d28205-ab8
ये भी पढ़ें...इंदौर के MY में चूहा कांड पर बवाल: डीन, सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग पर जयस का रातभर धरना
600 सीसीटीवी खंगाल पुलिस पहुंची
ये भी पढ़ें...इंदौर में आज नो कार डे: हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया पैदल पहुंचे दफ्तर, कलेक्टर ई–स्कूटर से गए ऑफिस
आरोपी रखता था ऐसी सावधानी
ये भी पढ़ें...इंदौर मेट्रो: शुरूआत के 7 दिन में ही डेढ़ लाख लोगों ने की थी यात्रा, अब 20 दिन में 5 हजार भी नहीं हुए
5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी👉जून माह में इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में पियूष ग्रोवर के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की थी। इसमें 550 ग्राम सोने के जेवर और 31.5 लाख रुपए नकद चुराए गए थे। 👉आरोपी के पास से 550 ग्राम सोना, 5 लाख नकद, और चोरी से खरीदी गई एक कार सहित कुल 1 करोड़ रुपए से अधिक का माल बरामद हुआ। 👉पुलिस ने 600 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक ही आरोपी की पहचान हुई। साइबर सेल और मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपी विजेंद्र उर्फ बंटू उर्फ सुरेश जांगिड़ को अमरावती से गिरफ्तार किया। 👉 आरोपी चोरी अकेले ही करता था ताकि पकड़ में न आए। वह मोबाइल का उपयोग नहीं करता था, बस से सफर करता और पैदल ही रेकी कर चोरी करता था। 👉आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ग्वालियर, हरियाणा, जयपुर, दिल्ली समेत अन्य जिलों में 31 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। |
आरोपी ने तीन जिलों में की चोरी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman