इंदौर प्रशासन को घेरने में जुटे भूमाफिया, तहसीलदार के बाद sdm को उलझाने की कोशिश

Sanjay Gupta | Feb 20, 2026, 19:30 IST
Share
indore administration
Photograph: (thesootr)

इंदौर में भूमाफिया प्रशासन को निशाना बना रहे हैं। एसडीएम प्रदीप सोनी को एक साल पुराने केस में उलझाने का षडयंत्र चल रहा है। तहसीलदार के बाद अब एसडीएम को घेरने की कोशिश।

News In Short

भूमाफिया प्रशासन को निशाना बना रहे हैं।
एसडीएम प्रदीप सोनी को उलझाने का षडयंत्र।
जूनी इंदौर में भूमाफिया के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।
तहसीलदार को शिकायतों के बाद हटाया गया।
ऑनलाइन नक्शे में सुधार के बाद सच्चाई सामने आई।

News In Detail

इंदौर में एक बार फिर से तेजी से भूमाफिया सक्रिय हो चुके हैं। वह जमीनों को अपने पक्ष में करने के लिए अब इंदौर कलेक्ट्रेट पर हमला कर रहे हैं। चार दिन पहले जूनी इंदौर तहसील की तहसीलदार के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई करवाई गई। अब इसी तहसील के एसडीएम प्रदीप सोनी को भी उलझाने का षडयंत्र सामने आया है।

एक साल पुराने केस में शिकायत

एसडीएम जूनी प्रदीप सोनी ने मार्च 2025 में एक ऑनलाइन नक्शा दुरुस्ती आवेदन स्वीकार किया था। अब इसी मामले में शिकवा शिकायतों का दौर चला है। कहा गया कि यह सर्वे नंबर तो सोसायटी की जमीन के थे और इसे बिल्डर लॉबी के नाम कर दिया गया है। जमीन करोड़ों कीमत की बताई गई।

शिकायत में कहा गया की तहसील के निपानिया की 274/5 सर्वे नंबर जो सीलिंग के तहत है इसे संशोधित कर 279/1/1/1/1 और 279/1/2/3 करके कैच रियलिटी डायरेक्टर संजय लड्डा के नाम पर चढ़ा दिया गया। जिस पर चंद्रलीला होटल बना हुआ है। शिकायत में कहा गया कि यह सर्वे नंबर तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा 4 नवंबर 2022 के निषेध सर्वे नंबर की सूची में शामिल है। जिसमें बिना सक्षम मंजूरी के कोई बदलाव नहीं हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

भूमाफिया के साथ गठजोड़ में तहसीलदार को हटाया, लेकिन आवेदन तो सहकारिता प्रशासक ने किया

लेकिन सच ये है...

लेकिन द सूत्र के पास सारे दस्तावेज और जमीन के 100 साल पुराने रिकॉर्ड है। इसके अनुसार यह सर्वे नंबर कभी भी सीलिंग की जमीन में शामिल नहीं रहा है। मूल सर्वे नंबर 279 मिसल बंदोबस्त 1924 -25 के रिकॉर्ड से ही निजी भूमि रहा है।

ऑनलाइन नक्शे में इस सर्वे नंबर पर 274/5 शो हो रहा था जो गलत था। इसलिए रिकॉर्ड चेक करके और तहसीलदार निचले स्तर से रिपोर्ट लेकर ऑनलाइन नक्शे में सुधार किया गया। मार्च 2025 में आवेदन को स्वीकार करके इसमें ऑनलाइन नक्शे को संशोधित करके 279/1/1/1/1 और 279/1/2/3 करने के आदेश किय गए। ये सर्वे नंबर कभी भी सीलिंग की जमीन के रिकॉर्ड में और किसी समिति के नाम पर नहीं रहे।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस का केस लिस्ट, लेकिन परीक्षा अब प्री 2026 के बाद ही संभव

27% OBC आरक्षण केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिए हाईकोर्ट को 3 महीने में फैसला करने के निर्देश

इसके पहले तहसीलदार को उलझाया

इसके पहले हरियाणा समिति में लगे सीमांकन के आवेदन को लेकर भी शिकायत हुई थी। जिसमें जूनी इंदौर की तहसीलदार पर कार्रवाई करते हुए हटाया गया था। लेकिन इसमें भी 'द सूत्र' ने खुलासा किया था। इसके सीमांकन का आवेदन तो खुद सहकारिता विभाग के अधिकारी ने लगाया था। संस्था के सदस्यों ने जमीन पर कब्जे होनेंकी शिकायत की थी।

संस्था के प्रशासक ने सीमांकन का आवेदन लगाया था। और इस संबंध में कलेक्टर को पत्र भी लिखा था कि उन्हें सुरक्षा दी जाए क्योंकि क्योंकि सीमांकन में विवाद हो सकते हैं। जमीन पर कई लोग कब्जे कर रहे हैं।

indore administration
indore administration


ये खबर भी पढ़ें...

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का इस्तीफा, खड़गे को दी इस्तीफे की सूचना

जूनी तहसील ही क्यों निशाने पर

दरअसल जूनी तहसील में इंदौर का अधिकांश हिस्सा आता है। और इसी में अधिकतम समिति की जमीन भी आती है। तहसील में हाल के समय कई जमीनों को अधिकृत करने के आदेश प्रशासन से हुए हैं। इसमें तहसील के अधिकारियों की अहम भूमिका रही।

जैसे क्रिश्चियन कॉलेज की जमीन को सरकारी घोषित करने का मुद्दा ही, होप मिल का मामला, इसी तरह आदर्श गृह निर्माण समिति के संबंध में भी आदेश। जिससे भूमाफिया और जमीन की जादूगरों को लंबा झटका लगा है। ऐसे मे अब ये प्रशासन को ही घेरने में जुटे हुए हैं।



Tags:
  • इंदौर
  • द सूत्र
  • भूमाफिया
  • इंदौर कलेक्ट्रेट
  • तहसीलदार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा