महाकुंभ गया उद्योगपति, उधर गोदाम में रखवा दिया गरीबों का PDS चावल

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore administration crackdown on rice black market february 2025
indore administration crackdown on rice black market february 2025

इंदौर जिला प्रशासन ने गरीबों के लिए बेचे गए चावल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने 800 कट्टे चावल जब्त किया है। यह चावल एक उद्योगपति के गोदाम में फर्जीवाड़े से रखा गया था।

इंदौर जिला प्रशासन ने गरीबों के गेंहू, चावल की कालाबाजारी करने वाले माफियाओं के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई तड़के चार बजे की गई। प्रशासन की टीम ने गोदाम पर छापामार कार्रवाई करते हुए 800 कट्टे चावल पकड़े गए। उधर, इसमें एक और धोखाधड़ी सामने आई है। यह चावल धोखे से रोलिंग मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष और उद्योगपति सतीष मित्तल के गोदाम पर फर्जीवाड़ा करके रखा गया। यह चावल सामान्य तौर पर बियर फैक्ट्री द्वारा खरीदा जाता है जिससे बियर बनाई जाती है।

इस तरह रखा गया धोखे से चावल

द सूत्र के पास उद्योगपति और एक व्यक्ति जिसका नाम संजय बताया गया है उसकी बातचीत के आडियो है। सात फरवरी को संजय नाम के व्यक्ति ने मित्तल को फोन किया और उनके गोदाम को किराए पर लेने कि मंशा जाहिर की। इस पर उन्होंने कहा कि वह मैनेजर वरूण सुनारे को बोल देते हैं आप लिखापढ़ी कर लो और आधार कार्ड दे दो, फिर किराए पर दे देंगे। इस पर उसने कई बार टालमटोली करते हुए कहा कि अभी दस्तावेज नहीं है, माल रखना है, बाद में कर देंगे। इस पर मित्तल ने साफ मना कर दिया कि अभी नहीं, बिना दस्तावेज के नहीं, मैं पुलिस के चक्कर नहीं लगाना चाहता हूं, कल को कुछ गलत हो गया तो कौन जवाब देगा। उन्होंने कहा कि मैं कुंभ जा रहा हूं, सोमवार रात को आउंगा, फिर बात कर लेंगे। इस पर उसने जवाह दिया कि मैं मैनेजेर को लिखा पढ़ी कर लूंगा और दस्तावेज दे दूंगा।

सुबह फोन से पता चला यह हो गया

सोमवार रात को उद्योगपति मित्तल कुंभ से इंदौर लौटे। सुबह उनके गोदाम पर यह छापामार कार्रवाई हुई। इसके बाद प्रशासन की ओर से फोन गया कि आपके गोदाम में यह मिला है, बयान के लिए आईए। इसके बाद वह बयान के लिए प्रशासन के पास पहुंचे और सारी सच्चाई बताई और वह फोन नंबर और सारी आडियो भी उपलब्ध कराई गई। उन्हें 9827300836 इस नंबर से गोदाम किराए पर देने के लिए फोन आया था।

ये खबर भी पढ़ें...

गरीबों के चावल को खरीद माफिया बियर फैक्ट्री में भेज रहे थे, 800 कट्टे चावल पकड़ा गया

अलसुबह हुई कार्रवाई

कलेक्टर आशीष सिंह को मिली गोपनीय खबर के बाद अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने अलसुबह ही टीम बनाई और मौके पर पहुंचाया गया। इसमें पीडीएस द्वारा गरीबों को बेचे गए चावल का अवैध भंडारण मौके पर पाया गया। इसे बाहर भेजा जा रहा था। चावल से भरा ट्रक ट्रक एमएच 20gc 3192 जब्त कर लिया। मौक पर केवल ड्राइवर, मजदूर मिले जिसे पकड़ लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

BMHRC की दवाओं की सूची में बदलाव, गैस पीड़ितों को नहीं मिल रही ये मेडिसिन

महाकुंभ 2025: सिर्फ खजुराहो तक ही जाएगी डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस, जानें कारण

112 इंडिया एप से अब मिलेगी डायल-100 और दूसरी इमरजेंसी सर्विस



Tags:
  • Indore News
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • चावल की कालाबाजारी
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • पीडीएस चावल
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड