इंदौर में ट्रक ने राहगीरों को कुचला, दो की मौत, कई घायल

Sanjay Gupta | Sept 15, 2025, 20:26 IST
Share
indore-aerodrome-area-truck
indore-aerodrome-area-truck

इंदौर एरोड्रम एरिया के एयरपोर्ट रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ने करीब एक किलोमीटर तक राहगीरों को टक्कर मारी। कई लोग घायल हुए हैं और कुछ मौतों की भी खबर है।

मध्यप्रदेश केइंदौर एरोड्रम एरिया में एयरपोर्ट रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने करीब एक किमी तक राह में मिलने वाले राहगीरों को टक्कर मारी। वहीं तत्काल मौके पर पहुंची वार्ड 4 की क्षेत्रीय पार्षद बरखा नितिन मालू ने बताया कि दो का निधन हुआ है जबकि एक की स्थिति गंभीर है जो आईसीयू में भर्ती है। वहीं 10 अन्य घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है।

अधिकारी-नेता मौके पर पहुंचे

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुई दुर्घटना के घायलों के इलाज के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। घायलों का उपचार भाटिया हॉस्पिटल, वर्मा हॉस्पिटल और गीतांजलि हॉस्पिटल में किया जा रहा है। आवश्यकता होने पर उन्हें अन्य अस्पतालों में भी ले जाये जाने की व्यवस्था की गई है। एमवाय अस्पताल को भी इलाज के लिए तैयार रखा गया है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा

171e94d8-087
171e94d8-087

मंत्री ने कहा कि धार में बैठक के दौरान इस घटना की जानकारी मिली, पहले लगा सामान्य घटना होगी, फिर लगातार फोन आए, फिर मैं बैठक से सीधे इंदौर आया। दो घायलों से बात की है, दो की मौत की जानकारी मिली है और 10-11 घायल की जानकारी मिली है। इलाज के आदेश दिए हैं। जिम्मेदारी हम सुनिश्चित करेंगे, नो इंट्री में ट्रक कैसे आया, इसके लिए पुलिस कमिशनर से चर्चा की है।

602287ea-0fc
602287ea-0fc


विधायक मालिनी गौड़ घायलों को देखने अस्पताल पहुंची।

शराब के नशे में था ट्रक ड्राइवर

इंदौर जोन-1 के डीसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था। उसने कालानी नगर में लोगों को टक्कर मारी। उसके बाद वहां से लोगों को घसीटते हुए लेकर आया। ज्यादा नशे में होने के कारण ड्राइवर ट्रक पर कंट्रोल नहीं कर पाया। यहां दो लोगों की मौत हुई है। तीन से चार लोग घायल हैं जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है जिसे मल्हारगंज थाने ले गए हैं। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोपहिया वाहन फंसा, ट्रक में लगी आग

सूत्रों के अनुसार ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था। वह रामचंद्र नगर चौराहे से एक किमी तक शिक्षक नगर एरिया में राहगीरों को टक्कर मारते हुए निकलते गया। एक राहगीर की एक दो पहिया वाहन भी ट्रक में फंस गया, इसके रगड़ने से ट्रक में आग लग गई और ट्रक रूक गया। यह भी बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। मौके पर कई लोगों के शरीर के अंग यहां-वहां पड़े हुए मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। उधर मौके पर मौजूद प्रत्यदर्शियों का दावा है कि इसमें कई मौत हुई हैं। जगह-जगह घायलों के अंग पड़े हुए हैं। एक राहगीर ट्रक में लगी आग की चपेट में आ गया, जिसे मौके पर पहुंचे लोगों ने खींचकर निकाला।

dbb771fa-068
dbb771fa-068


ट्रक ड्राइवर हिरासत में

पुलिस की ओर से अभी तक दो की मौत की बात कही गई है। बताया गया है कि कालानी नगर से बड़ा गणपति की ओर ट्रक आ रहा था। ड्राइवर द्वारा अनियंत्रित हो गया और कुछ वाहनों को टक्कार मारते हुए आगे बढ़ता चला गया। ट्रक में आग लग गई। इस पर पुलिस ने काबू पाया और ड्राइवर को हिरासत में लिया। अभी तक इसमें दो की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हुए उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें...

इंदौर निगम अधिकारी अनूप गोयल ने RTI में नहीं दी अवैध निर्माण की जानकारी, आयोग ने 25 हजार के दंड का थमाया नोटिस

इंदौर आजादनगर थाने का सब इंस्पैक्टर ले रहा था 1 लाख रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर में मोहन भागवत ने किया 'परिक्रमा कृपा सार' का विमोचन, दिया नदियों को बचाने का संदेश

भोपाल-इंदौर हाईस्पीड एक्सप्रेस वे : भोपाल से इंदौर पहुंचेंगे मात्र 2 घंटे में, 50 किमी दूरी होगी कम

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • विधायक मालिनी गौड़
  • पुलिस
  • ट्रक ड्राइवर
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज