भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32वीं मौत, कांग्रेस फिर 3 फरवरी को करेगी आंदोलन

Sanjay Gupta | Feb 02, 2026, 12:45 IST
Share
indore bhagirathpura contaminated water deaths congress protest
indore bhagirathpura contaminated water deaths congress protest

भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण आज 32वीं मौत हो हुई है। कांग्रेस ने 3 फरवरी को आंदोलन की घोषणा की है। इसके साथ ही, मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट ने जांच समिति गठित की है।

INDORE. इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के चलते अब 32वीं मौत हुई है। लंबे समय से अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय अनिता कुशवाह की मौत हो गई है। वहीं कांग्रेस ने 3 फरवरी को एक बार फिर आंदोलन की घोषणा कर दी है। अभी भी तीन मरीज भर्ती हैं, जिनमें दो आईसीयू में हैं।

अनिता वेंटिलेटर पर थीं

दूषित पानी से बीमार होने के बाद अनिता कुशवाह (65) का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं। दूषित पानी से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं। अनिता के पुत्र नीलेश ने बताया कि उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी।

उन्हें 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त के कारण पहले एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया और फिर घर ले गए थे। वहीं, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फिर अरविंदों अस्पताल में भर्ती कराया और तबीयत नहीं सुधरने पर उन्हें बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान उनकी किडनी फेल हो गई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि शासन ने उनका अच्छे से इलाज कराया, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया।

कांग्रेस ने फिर किया आंदोलन का ऐलान

उधर कांग्रेस ने 3 फरवरी को फिर इसी मामले में आंदोलन की घोषणा कर दी है। इससे पहले कांग्रेस इंदौर में न्याय यात्रा निकाल चुकी है। लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी भी 17 जनवरी को इंदौर आ चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जहरीले पानी से लगातार मौत हो रही है। इन सभी परिवारों से हम मिले थे। ये मौतें नहीं, हत्याएं हैं और यह हत्याएं उन्हीं ने की, जिन्हें जल से जीवन देने की जिम्मेदारी थी।

यह बीजेपी के अहंकार का परिचायक है। जिन्हें इंदौर जिता रहा है, उनकी जिम्मेदारी क्या थी और उन्होंने क्या किया? ये उलटे गालियां देते हैं। इसका हिसाब लेना चाहिए।

कांग्रेस की प्रमुख मांग

कांग्रेस कह रही है कि इन नेताओं और जिम्मेदारों से इंदौर की जनता हिसाब ले। पीड़ितों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। गैर-इरादतन हत्या का केस हो और जिम्मेदार नेता व अधिकारी इस्तीफा दें, कार्रवाई हो।

हाईकोर्ट बना चुका है कमेटी

इस मामले में हाईकोर्ट में चल रही जनहित याचिकाओं पर बेंच ने पूर्व जज की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच कमीशन गठित कर दिया है। यह कमीशन एक माह में अंतरिम जांच रिपोर्ट देगा। इसमें मौत के कारण, कुल संख्या, जिम्मेदारों की जिम्मेदारी सभी तय करेगा।

Sootr Knowledge

जानें क्या है इंदौर का भागीरथपुरा कांड?

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दिसंबर 2025 के आखिरी दिनों में दूषित पानी की वजह से एक बड़ा स्वास्थ्य संकट सामने आया। दरअसल, नर्मदा जल की पाइपलाइन में सीवेज और ड्रेनेज लाइन का पानी मिल गया था।

इससे फीकल कोलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया फैल गए। इसके अलावा, इलाके के बोरवेल का गंदा पानी नर्मदा की पाइपलाइन में घुसकर पीने के पानी को जहरीला बना रहा था।

इस वजह से उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां फैल गईं, और 3500 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए। इसे भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के मुख्य कारण के तौर पर बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...

भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 31वीं मौत, 21 दिन से थे वेंटिलेटर पर

इंदौर भागीरथपुरा न्यूज: दूषित पानी से 30वीं मौत, मचा हड़कंप

भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट ने पूर्व जज सुशील कुमार गुप्ता का जांच कमीशन बनाया

भागीरथपुरा कांड : इंदौर से शुरू होगी युकां की जन अधिकार न्याय यात्रा

Tags:
  • भागीरथपुरा कांड
  • भागीरथपुरा
  • इंदौर भागीरथपुरा न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई