इंदौर में BJP दफ्तर के नीचे की शराब दुकान शिफ्ट होगी, विरोध के कारण दुकानदार ने नहीं खोली

Vishwanath Singh | Published:
Share
The Sootr
The Sootr

इस शराब दुकान का ठेका हो गया है, हालांकि नए ठेकेदार यहां पर आया है और 20 फीसदी बढ़ोतरी पर ठेकेदार ने रिन्यू नहीं कराया और जायसवाल ने यह ठेका लिया है।

इंदौर में वित्तीय साल शुरू होने के बाद कुछ दुकानों पर शराब दुकान का विरोध होने लगा है। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा बीजेपी दफ्तर के नीचे की शराब दुकान का है। इसे लेकर कुछ सालों पहले विरोध हुआ था लेकिन दुकान नहीं हटी। लेकिन इस बार नए नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने ठेके होने के दौरान ही इसे लेकर खुली चेतावनी दे दी और कहा कि यह दुकान यहां से शिफ्ट करना होगी।

ठेके के बाद भी नहीं खुली दुकान

इस शराब दुकान का ठेका हो गया है, हालांकि नए ठेकेदार यहां पर आया है और 20 फीसदी बढ़ोतरी पर ठेकेदार ने रिन्यू नहीं कराया और जायसवाल ने यह ठेका लिया है। उन्हें एक अप्रैल से दुकान खोलना थी लेकिन बीजेपी नेताओं के फोन प्रशासन और आबकारी के पास चले गए और दुकान नहीं खुली।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में शराब के नशे में दो हत्या के आरोपी अजीत लालवानी को राज्य स्तरीय कमेटी में लिया

विभाग मांग रहा नेताओं से मोहलत

इसके बाद अब दुकानदार नई दुकान देख रहा है, लेकिन इसमें समय लगेगा। ऐसे में विभाग नेताओं से 15 से 20 दिन की मोहलत देने की मांग कर रहे हैं, जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान नहीं हो। इसी पर अभी मुद्दा अटका हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें...शराब ठेकेदार और श्री गुरूसिंघ सभा के पूर्व प्रधान रिंकू भाटिया के बंगले पर हुई चोरी

आखिर लक्ष्य के करीब पहुंच गया इंदौर

इंदौर आबकारी में राजस्व के लिहाज से सबसे बड़ा शहर है। इस बार 20 फीसदी ग्रोथ के साथ लक्ष्य 1800 करोड़ था। फिर बीच में सहायक आयुक्त मनीष खरे का ट्रांसफर हुआ और अभिषेक तिवारी आए। उन्हें बहुत कम समय मिला और उन्हें बाकी समय में बाकी बचे 200 करोड़ करीब रुपए का राजस्व पूरा करते हुए सभी बाकी बची 18 दुकान भी देना थी। आखिरकार लगातार समझाइश, बैठक के बाद सहमति बनी और लक्ष्य के विरूद्ध 1754 करोड़ रुपए का राजस्व मिल गया।

यह खबर भी पढ़ें...1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन

यह खबर भी पढ़ें...देपालपुर विधायक पटेल का सपत्नीक सुंदरकांड, राजनीतिक गलियारों में चर्चा आखिर कितने पहुंचे



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • BJP
  • shop
  • drinker
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर