इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे सुरजीत सिंह चड्ढा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर संकट में यादव
Sanjay Gupta | Feb 15, 2025, 20:15 IST
Indore City Congress President Surjit Singh chaddha will remain
इंदौर में सुरजीत सिंह चड्ढा शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे, अध्यक्ष पद के लिए कई नाम रेस में थे लेकिन इन नामों को लेकर कोई माहौल नहीं दिखा है। वहीं ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद को लेकर सदाशिव यादव के नाम पर संकट दिखाई दे रहा है।
इंदौर शहर कांग्रेस के पद के लिए नेताओं से रायशुमारी की गई है। लेकिन यह केवल औपचारिकता मात्र ही दिखी, हर जगह से वर्तमान शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का ही नाम आया और दावेदार भी सुस्त ही है। लेकिन ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर सदाशिव यादव संकट में हैं।
इंदौर शहराध्यक्ष और ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस गांधी भवन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने वन टू वन सभी नेताओं से बात कर यह रायशुमारी की। इसमें हर शहरी विधानसभा से सुरजीत का ही नाम सामने आया। हालांकि कुछ नेताओं ने एक दिन के लिए शहराध्यक्ष बन चुके अरविंद बागड़ी और दौड़ में रह चुके अमन बजाज का भी नाम लिया। लेकिन इन नामों का कहीं कोई माहौल नहीं है। सभी कांग्रेस पार्षद, निगम में नेता प्रतिपक्ष सभी ने चड्ढा के नाम पर सहमति दी और कहा कि उनके कामकाज से कोई समस्या नहीं है और उन्हें ही पद पर बना रखा जाए। वैसे भी चड्ढा जुलाई 2023 में पद पर आए थे, उन्हें डेढ़ साल हुए हैं। इस पद पर कार्यकाल तीन साल का होता है। वहीं चड्ढा सीधे दिग्विजय सिंह से जुड़े हुए हैं, ऐसे में फिलहाल उन्हें हिलाने वाला कोई नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में SI को पीटने वाले जेल प्रहरी और दोस्त पर फर्जी चढ़ा था पट्टा, नहीं टूटे हाथ-पैर
उधर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए बदलाव दिख रहा है। वर्तमान जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव का दो बार टर्म पूरा हो चुका है। उनकी कार्यशैली को लेकर भी कुछ लोगों ने आपत्ति ली है। महू में राहुल गांधी के आयोजन के दौरान भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी उनसे खुश नहीं दिखे। यहां पर सत्तू पटेल के भाई राधेश्याम पटेल का ही नाम सबसे आगे हैं। यहां बहुत ज्यादा कोई दावेदार भी नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पद से जितेंद्र सिंह की विदाई और हरीश चौधरी की नियुक्ति से केंद्रीय कांग्रेस आलाकमान तक परिस्थितियां बदल गई है। जीतू पटवारी अब और मजबूत हुए हैं क्योंकि जितेंद्र सिंह के साथ उनकी पटरी नहीं बैठ रही थी। ऐसे में अब रायशुमारी की कवायद का कोई खास मतलब भी निकलते नहीं दिख रहा है। ऐसे में चड्ढा तो पद पर बने ही रहेंगे और संभव है कि अभी बदलाव नहीं करते हुए यादव को भी बनाए रखा जाए, लेकिन देर-सबेर यादव का हटना तय है।
ये खबर भी पढ़ें...
अब इस छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे पंजीयक कार्यालय, करा सकेंगे रजिस्ट्री
इंदौर में सट्टा चलाने वाले अपराधी ने आजादनगर एसीपी को दिया बुके, फोटो भी डाली
इन्होंने ली रायशुमारी- चड्ढा क्यों इकलौता नाम
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में SI को पीटने वाले जेल प्रहरी और दोस्त पर फर्जी चढ़ा था पट्टा, नहीं टूटे हाथ-पैर
ग्रामीण में राधेश्याम पटेल का ही नाम
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी
जितेंद्र सिंह के बाद बदली स्थिति
ये खबर भी पढ़ें...
अब इस छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे पंजीयक कार्यालय, करा सकेंगे रजिस्ट्री
इंदौर में सट्टा चलाने वाले अपराधी ने आजादनगर एसीपी को दिया बुके, फोटो भी डाली
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman