इंदौर में नशा कर कार चलाने वाले कॉन्स्टेबल पर केस, 2 सिपाही व हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Rahul Dave | Published:
Share
indore-constable-drunk-driving-case-suspended-police-officers
indore-constable-drunk-driving-case-suspended-police-officers

इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में सोमवार रात तीन पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर तेज रफ्तार कार चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने पैदल जा रही एक युवती को टक्कर मार दी थी। अब इस मामले में एक्शन हुआ है।

Indore News:इंदौर के रावजी बाजार इलाके में एक मामला सामने आया था, जहां एक कॉन्स्टेबल ने नशे में तेज रफ्तार से कार चलाई और सड़क पर पैदल जा रही एक लड़की को टक्कर मार दी।

इस घटना को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने उस कॉन्स्टेबल के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, दो सिपाहियों और एक हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

सोमवार की रात रावजी बाजार इलाके में एक कार ने पैदल जा रही युवती को टक्कर मारी थी। युवती ने शोर मचाया तो क्षेत्र के लोगों ने कार को घेर लिया और चालक को बाहर निकलने के लिए कहा।

जब कार से वर्दी पहने पुलिसकर्मी निकले तो लोग यह देखकर चौंक गए कि तीनों नशे में थे। कार को संयोगितागंज थाने में पदस्थ कांस्टेबल अनिल चला रहा था, कार में भंवरकुआं में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल सुदर्शन और आजाद नगर थाने का हेड कांस्टेबल वेदांत भी था। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना शनिवार रात की है।

11b51288-637
11b51288-637


78a9df3f-261
78a9df3f-261


ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज

कॉन्स्टेबल अनिल का मेडिकल करवाया तो उसके पेट में 164 एमएल अल्कोहल की मात्रा पाई गई। उसके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज किया है। वहीं कार भी जब्त कर ली गई है।

81c2f843-246
81c2f843-246


खबरें ये भी...

इंदौर विकास प्राधिकरण कॉलोनियों और स्कीम 171 की मुक्ति में बना रहा भोपाल का बहाना, ACS की फटकार

इंदौर में तीन पुलिसकर्मियों ने वर्दी पहनकर ही पी जमकर शराब, कार लेकर भीड़ में घुसे, पांच को मारी टक्कर

जांच में खुली पोल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों पुलिसकर्मी शनिवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद पास के एक ठेके से शराब लेकर निकले थे। नशे में उन्होंने कार से रावजी बाजार की तरफ कार दौड़ाई और बेकाबू होकर भीड़ में जा घुसे। पुलिस कमिश्नर तक जब मामला पहुंचा तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाही व हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

खबरें ये भी...

इंदौर DAVV के पूर्व कुलपति पोतियों को मारते हैं, अब बेटे अमित का जवाब, मारपीट-धोखाधड़ी के आरोप पुलिस देखेगी

कांग्रेस नेता अमिनुल खान ने वीडियो जारी कर कहा, इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अशोक चिन्ह की जगह कमल का फूल लगाएं



Tags:
  • Indore News
  • इंदौर पुलिस
  • ड्रिंक एंड ड्राइव का केस
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर