इंदौर में संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होगी जमकर राजनीति, सीएम, दिग्गी शहर में
Sanjay Gupta | Nov 25, 2025, 13:21 IST
indore-constitution-day-politics-cm-mohan-yadav-digvijay-singh
26 नवंबर को इंदौर में संविधान दिवस के मौके पर राजनीति तेज होने की संभावना है। सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शहर में रहेंगे। इससे बयानों की बहस शुरू होने के आसार हैं।
INDORE. संविधान को लेकर लोकसभा चुनाव के समय से ही जमकर राजनीति चल रही है। बुधवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस पर इंदौर में जमकर राजनीतिक गरमाहट के आसार दिख रहे हैं।
कारण है कि इस दिन सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर में ही हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता विवेक तन्खा भी इंदौर में ही रहेंगे हैं। ऐसे में दोनों ओर से बयानों की बौछार होगी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर की 300 करोड़ से अधिक कीमत की विवादित महालक्ष्मी धाम कॉलोनी में खरीदी-बिक्री पर रोक
पूर्व सीएम
दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर के जरिए आयोजित किया गया है। वे गीताभवन पर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर संविधान की शपथ दिलवाएंगे। इसके साथ ही, वे अन्य आयोजनों में भी हिस्सा लेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फार्मूला- कांग्रेस के सांसद, विधायक और लीडर्स पार्टी को दें इतने रुपए
भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था। हालांकि, यह 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। इस वजह से 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। नागरिकों में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया। यह निर्णय 19 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अधिसूचित किया था।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने GEN Z को आगे आने के लिए कहा, SIR पर फिर EC को घेरा
भारतीय संविधान सभा के चुनाव जुलाई 1946 में हुए थे। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी। 14-15 अगस्त 1947 की रात भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद, संविधान सभा दो भागों में बंट गई। इसमें कुल 299 सदस्य थे। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद इसके अध्यक्ष थे। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को अपना काम खत्म किया और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। इसे तैयार करने में 2 साल, 11 महीने और 8 दिन लगे थे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: ऑडियो कांड पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लिए चिंटू के मजे, बाद में कार में साथ बैठाया
भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसके अनुसार, भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। इसका मतलब है कि सभी धर्मों को समान सम्मान मिलता है और राज्य का कोई धर्म नहीं है। यह एक संघात्मक प्रणाली है, जिसमें केंद्र की मजबूत भूमिका है। इसमें केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन और एकात्मक तत्व भी हैं।
कारण है कि इस दिन सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर में ही हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता विवेक तन्खा भी इंदौर में ही रहेंगे हैं। ऐसे में दोनों ओर से बयानों की बौछार होगी।
सीएम इन कार्यक्रमों में रहेंगे
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का मुख्य कार्यक्रम गौतमपुरा में भावांतर योजना के तहत होगा। इसमें 1.52 लाख किसानों के खाते में 253 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम किसानों से संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही, वह सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आ रही यूथ यात्रा का स्वागत करेंगे। सीएम सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का ये कार्यक्रम
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फार्मूला- कांग्रेस के सांसद, विधायक और लीडर्स पार्टी को दें इतने रुपए
इंदौर में संविधान दिवस पर हलचल की खबर
|
26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने GEN Z को आगे आने के लिए कहा, SIR पर फिर EC को घेरा
जानें कितने दिन में बना था संविधान
ये खबर भी पढ़िए...MP News: ऑडियो कांड पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लिए चिंटू के मजे, बाद में कार में साथ बैठाया
भारत का संविधान क्यों है खास
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari