इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से हैरी बाक्सर ने ऐसे किया फोन- इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से धमकी
Sanjay Gupta | Feb 14, 2026, 13:55 IST
indore crime lawrence bishnoi gang threat harry boxer international call
इंदौर के महू में मेवाड़ अस्पताल के संचालक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर इंटरनेशनल नंबरों से धमकी मिली है। पुलिस ने हैरी बॉक्सर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
INDORE. इंदौर में महू के प्रतिष्ठित परिवार और अस्पताल के मालिक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई। फोन कॉल खुद को हैरी बॉक्सर बताने वाले शख्स ने किया था। ये कॉल इंटरनेशनल नंबर से आई थी। पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
किशनगंज थाना में 351(4), 308(5) बीएनएस धारा में अज्ञात कॉलर पर केस हुआ है। इसमें चार अलग-अलग इंटरनेशनल मोबाइल नंबर बताए गए हैं। फरियादी मेवाड़ अस्पताल के संचालक मृणाल पिता डॉ. राहुल मेवाड़ा, उम्र 25 साल, किशनगंज हैं। धमकी भरे कॉल 11 फरवरी को सुबह 10:48 से 12 फरवरी को 11:16 बजे तक आए। एफआईआर 13 फरवरी को दर्ज की गई।
![3b8d91e6-bf6]()
फरियादी मृणाल मेवाड़ा ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी को सुबह 10:45 बजे रिसोर्ट के रिसेप्शन पर फोन आया था। इसमें कहा गया कि मैं आपके एमडी से एयरपोर्ट पर मिला था। मुझे इन्वेस्टमेंट को लेकर बात करनी है। उनका नंबर गुम गया, तो आप नंबर दे दीजिए। उन्होंने नंबर दे दिया।
इसके बाद मुझे इंटरनेशनल नंबर से फोन आया था। इसमें कहा गया कि मैं हैरी (हरी) बॉक्सर बोल रहा हूं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं। मैंने इस पर फोन काट दिया और मैसेज किया कि मुझे फोन मत करना। फिर मैसेज पर गंदी गालियां दी गई और जान से मारने की धमकियां दी गई। यह मैसेज अलग-अलग नंबर से आए थे।
ये खबर भी पढ़िए...
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी: गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, पेट्रोल पंप के मालिक से मांगे थे 5 करोड़
जैकेट के जरिए कर रहे थे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का प्रचार, पुलिस ने 35 जैकेट के साथ तीन आरोपी दबोचे
क्या पुलिस कर पाएगी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खात्मा, क्या सिमट जाएगा गैंग, इस सवाल को यहां समझिए
अज्ञात कॉलर पर यह हुआ केस
3b8d91e6-bf6
इस तरह आई धमकी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman