EOW छापे में नगर निगम इंदौर के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के पास 1.85 करोड़ की मिली संपत्ति

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-eow-raids-officer
indore-eow-raids-officer

ईओडब्ल्यू इंदौर ने नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर छापा मारा। छापे में उनकी संपत्ति का खुलासा हुआ, जो 1.85 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

ईओडब्ल्यू इंदौर ने मंगलवार सुबह चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर छापा मारा है। बता दें चेतन पाटिल इंदौर नगर निगम के सहायक अधीक्षक और उद्यान अधिकारी है। इस छापे में पाटिल की अकूत संपत्ति (असीम संपत्ति) का पता चला है। एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित निवास तो दूसरी टीम ने नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पर छापा मारा।

ईओडब्ल्यू ने यह भी खुलासा किया कि दो साल पहले चार करोड़ की पौधा खरीदी करने में भ्रष्टाचार करने और आय से अधिक संपत्ति बनाने की शिकायत हुई थी। ऐसे में जांच के बाद सब पुष्टि होने के बाद छापा मारा गया। साथ ही ऑफिस सील कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...नगर पालिका के कर्मचारियों को पेड़ काटने की सजा: लगाने होंगे 20 नए पेड़

एसपी ने किया संपत्तियों का खुलासा

Sp eow rs yadav
Sp eow rs yadav


ईओडब्ल्यू एसपी रामेशवर सिंह यादव ने छापे के बाद बताया कि चेतन पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। छापे में अभी तक भानगढ़ गुलमोहर कॉलोनी में 28.60 लाख कीमत के दो प्लॉट, 42 लाख कीमत का दो मंजिला मकान, 20 लाख का सोना, एक दो पहिया वाहन, बैंक में 40 लाख क राशि, 13 लाख के घर में एसी व अन्य सामान है। इसके साथ ही करीब एक लाख कैश मिले हैं। छापा अभी जारी है और वहीं सोने की कीमत का वैल्यूशन भी बाकी है। पाटिल के पास 18 बीमा पालिसी है, जो 25 लाख का निवेश है।

पौधा खरीदी में खेल कर मस्टरकर्मी से बना करोड़पति

chetan patil
chetan patil


एसपी ने बताया कि पाटिल मस्टरकर्मी के तौर पर 20 साल पहले नौकरी में आया था। नौकरी में वेतन के रूप में उसे अभी तक कुल 15-17 लाख मिले हैं। वहीं उसने इस दौरान 1.85 करोड़ का खर्च किया है। पाटिल के पास लंबे समय से उद्यान विभाग का प्रभार है। उस पर पौधा खरीदी में 4 करोड़ का घोटाला करने का आरोप है। पौधों की खरीदी, टेंडर, बिल में खेल कर यह संपत्ति खड़ी की गई। कोर्ट से सर्च वारंट लेकर ईओडब्ल्यू ने टीम बनाकर यह छापा मारा है।

ये खबर भी पढ़िए...मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला 5 लाख कर्मचारी होंगे पदोन्नत, खाली होने वाले 2 लाख पदों पर होंगी भर्तियां

छापे की कार्रवाई अभी भी जारी

ईओडब्ल्यू की टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी निवास पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। पाटिला के बैंक पासबुक, संपत्ति, जमा पूंजी, एफडी, इन्वेस्टमेंट जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी जांच में सामने आया है कि पाटिल ने अपने करीबियों के नाम पर कई संपत्तियां बनाई है इसकी जांच हो रही है।

सर्च टीम में यह अधिकारी शामिल

सर्च टीम में निवास पऱ छापा मारने में डीएसपी कन्हैयालाल दांगी और कार्यालय में कार्रवाई में डीएसपी पवन सिंघल है। अभी भी जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...जो शिवराज न कर सके वो सीएम मोहन यादव ने कर दिखाया, नौकरी और प्रमोशन का रास्ता किया साफ

इस तरह मिली संपत्तियां-

  • भानगढ़ गुलमोहर ग्रीन कॉलोनी में भूखंड क्रमांक 14 व 110- 28.60 लाख कीमत
  • भूखंड 14 पर निर्माण में खर्च 42 लाख
  • भानगढ़ भूखंड 103 में खर्च 11.60 लाख
  • मां के नाम पर बैंक खाते में - 40.33 लाख
  • सोने के जेवर - 10 लाख, वैल्यूशन होना है
  • अन्य खर्च एसी व अन्य में - 13 लाख
  • नकद राशि - 1.14 लाख
  • 18 बीमा पॉलिसी - 25 लाख
  • स्कूटी - 52 हजार
(भाई नवनीत के नाम पर भी प्लॉट खरीदे हैं)

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

eow indore | corruption | disproportionate assets | नगर निगम इंदौर | Indore Municipal Corporation

Tags:
  • Indore Municipal Corporation
  • corruption
  • भ्रष्टाचार
  • disproportionate assets
  • आय से अधिक संपत्ति
  • eow indore
  • ईओडब्ल्यू इंदौर
  • नगर निगम इंदौर
  • चेतन पाटिल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर