इंदौर के नितिन ने चुनी मौत, सुसाइट नोट में लिखा दर्द, कहा- मत करना शादी
Vikram Jain | Jan 22, 2025, 01:14 IST
Indore event photographer hanged himself by writing suicide note
इंदौर में AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा मामला सामने आया है। इंदौर के युवक ने पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
INDORE. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस जैसा मामला सामने आया है। इंदौर में इवेंट फोटोग्राफर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले 14 पेज के सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है। जिसमें अपनी पत्नी और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पत्नी और ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही सरकार से कानून में बदलाव की अपील है।
यह सनसनीखेज घटना बाणगंगा इलाके के यादव नंद नगर से सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मृतक नितिन पडियार पुत्र बाबूलाल पडियार (28 वर्ष) इंवेट फोटोग्राफी का काम करता था। सोमवार की रात परिवार के लोगों ने नितिन को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया था। नितिन ने 14 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
MP में अतुल सुभाष जैसा केस, इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर शख्स ने दी जान
आत्महत्या करने पहले नितिन ने 14 पेज का एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने लिखा मम्मी सुनो, मेरे जाने के बाद तुम रोना मत और न ही किसी को रोने देना। अगर तुम लोग रोओगे तो मुझे मरने के बाद भी तकलीफ होगी। मम्मी, मैं तुम्हारा बेटा बनके वापस आऊंगा। सुसाइड नोट में नितिन ने पत्नी हर्षा शर्मा, सास सीता शर्मा, साली मीनाक्षी और वर्षा शर्मा को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।
पत्नी से तलाक और प्रताड़ना...अतुल की तरह बिजनेसमैन पुनीत ने चुनी मौत
सुसाइड नोट में आगे लिखा कि मैं सरकार से विनती करता हूं कि भारत का कानून बदला जाए। क्योंकि महिलाएं इस कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। अगर आपने यह कानून व्यवस्था में बदलाव नहीं तो रोज कई युवा और उनके परिवार उजड़ते रहेंगे।
कोटा में एक और छात्र ने मौत को लगाया गले, 24 घंटे में दूसरी आत्महत्या
नितिन पडियार ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि सभी युवाओं से मेरा निवेदन है कि शादी ना करें और अगर करते हैं तो एग्रीमेंट बनाने के बाद ही शादी करें और अगर किसी को यह समझ आए कि मेरे साथ बुरा हुआ है तो मेरे मरने के बाद मुझे न्याय दिलाए और अगर समझ ना आए तो खुद की बारी का इंतजार करें।
जानकारी के अनुसार नितिन पडियार ने 5 साल पहले हर्षा नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद पत्नी मायके में रह रही थी और कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। नितिन के परिवार का आरोप है कि पत्नी हर्षा भरण-पोषण के अलावा 30 लाख रुपए डिमांड कर रही थी।
अतुल सुभाष जैसे आपके आसपास भी हैं, MP के आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
नितिन की मौत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार ने बताया कि मुताबिक हर्षा इंदौर में पढ़ाई के लिए आई थी जब नितिन से इसकी मुलाकात हुई थी, इसके बाद दोनों में दोस्तों हुई। ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों परिवार की बगैर बताए लिव-इन में रहने लगे। फिर शादी कर ली। साल 2023 में हर्षा अपने बेटे को लेकर परिवार से मिलने राजस्थान गई थी। इसके बाद वह लौट इंदौर नहीं आई।
परिवार ने आगे बताया कि एक साल पहले परिवार को नोटिस भेजा गया था। जिसमें नितिन के बड़े भाई सूरज और माता-पिता पर आरोप लगाए थे। केस में समझौते के लिए 30 लाख रुपए की मांगे जा रहे थे। जिसके बाद से नितिन परेशान चल रहा था। नितिन इंवेट फोटोग्राफी का काम करता था। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानें पूरा मामला
MP में अतुल सुभाष जैसा केस, इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर शख्स ने दी जान
सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
पत्नी से तलाक और प्रताड़ना...अतुल की तरह बिजनेसमैन पुनीत ने चुनी मौत
विनती है कानून बदले सरकार
कोटा में एक और छात्र ने मौत को लगाया गले, 24 घंटे में दूसरी आत्महत्या
एग्रीमेंट बनवाकर शादी करें युवा
नितिन और हर्षा ने की थी लव मैरिज
अतुल सुभाष जैसे आपके आसपास भी हैं, MP के आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
लिव-इन में रहने लगे थे नितिन और हर्षा
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava