इंदौर में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश: यूट्यूब देखकर सीखा नोट छापना, 56 हजार की फेक करेंसी जब्त

Vishwanath Singh | Sept 22, 2025, 16:47 IST
Share
Sourabh403
Sourabh403

एसआई सीमा मुवेल को सूचना मिली थी कि खंडवा निवासी यशराज मीणा और शुभम मीणा अपने परिचित हेमंत कुशवाह और सौरभ (निवासी हरदा) के साथ नकली नोटों की डिलीवरी देने इंदौर आ रहे हैं।

इंदौरकीबाणगंगा पुलिस ने रविवार रात नकली नोटों की सप्लाई करने आए 4 युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें दो छात्र और उनके दो रिश्तेदार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 56 हजार रुपए के नकली नोट और एक कलर प्रिंटर जब्त किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापना सीखा था और वे खंडवा स्थित घर पर ही यह काम कर रहे थे।

ऐसे हुआ खुलासा

एसआई सीमा मुवेल को सूचना मिली थी कि खंडवा निवासी यशराज मीणा और शुभम मीणा अपने परिचित हेमंत कुशवाह और सौरभ (निवासी हरदा) के साथ नकली नोटों की डिलीवरी देने इंदौर आ रहे हैं। पुलिस ने एमआर-10 पर घेराबंदी कर चारों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

डील के बीच पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, पहली बार आरोपियों ने 10 हजार रुपए के नकली नोट देने के बदले 3 हजार असली रुपए की डील की थी। दूसरी बार वे करीब 24 हजार रुपए की फेक करेंसी सप्लाई करने आए थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में आज नो कार डे: हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया पैदल पहुंचे दफ्तर, कलेक्टर ई–स्कूटर से गए ऑफिस

यूट्यूब देखकर सीखा नोट छापना

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी घर पर कलर प्रिंटिंग मशीन से नोट छापते थे। मशीन उन्होंने बाजार से खरीदी थी और पूरी तकनीक यूट्यूब वीडियो देखकर सीखी थी। उनका मकसद नकली नोटों को कम दाम पर बाजार में खपाना था।

यह खबर भी पढ़ें...एमपी से सामने आया हनीट्रैप का मामला, फोन करके महिला ने बुलाया घर, फिर रिकॉर्ड किया डर्टी वीडियो

छात्रों और भजन मंडली से जुड़े आरोपी

पकड़े गए आरोपियों में से यशराज और हेमंत भजन मंडली से जुड़े हैं, जबकि हेमंत और सौरभ इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, इंदौर के ही एक व्यक्ति से उन्होंने नकली नोटों की सप्लाई की डील की थी।

यह खबर भी पढ़ें...पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को हाईकोर्ट से राहत, विरोधी पक्ष हैं पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल

यह सामान किया जब्त

पुलिस ने आरोपियों से नकली नोट, कलर प्रिंटर और नोट प्रिंटिंग के कागज जब्त किए हैं। एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है और उनके खंडवा और हरदा में आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नकली नोट और किन-किन लोगों तक पहुंचे।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के MY में चूहा कांड पर बवाल: डीन, सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग पर जयस का रातभर धरना

Tags:
  • इंदौर
  • यूट्यूब
  • पुलिस
  • नकली नोट
  • बाणगंगा
  • मशीन
  • यूट्यूब देखकर सीखा नोट छापना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर