इंदौर में लव जिहाद के आरोप में युवक को पकड़ा, अलग-अलग नाम के मिले आईडी
Sanjay Gupta | Dec 05, 2024, 12:48 IST
indore love jihad
इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन ने खबर मिलने पर एक फार्म हाउस में जाकर देखा और वहां एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन ने खबर मिलने पर एक फार्म हाउस में जाकर देखा और वहां एक युवक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले किया है। साथ ही युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित में आवेदन दिया है।
हिंदू जागरण मंच के द्वारा लव जिहाद के आरोप में समीर कुरैशी नामक युवक को पकड़ा गया है। आरोप है कि वह कभी आरिफ कुरैशी और कभी समीर सिंह के नाम से लड़कियों को फंसा रहा था। साथ ही मोबाइल में पाकिस्तान के नंबर से भी बात होने की जानकारी मिली है। आरोप लगाए गए हैं कि पकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल पर कई बार बात भी हुई है।
जब समीर कुरैशी को पकड़कर थाने लाया गया तब उसके मोबाइल की तलाशी ली गई, तो उसमें समीर के चार अलग-अलग आधार कार्ड, परिचय पत्र, अलग-अलग नाम से पैन कार्ड और अलग-अलग चार आईडी मिली। जानकारी के मुताबिक उसकी कई बार पाकिस्तान के नंबर पर भी इंटरनेशनल कॉल पर बात हुई। ऐसा नंबर भी समीर कुरैशी के मोबाइल पर मिला है। साथ ही अलग-अलग हिंदू लड़कियों के साथ कुछ फोटो भी प्राप्त हुए हैं। हुक्का नशा सामग्री के कई प्रकार के फोटो भी मिले हैं। इन सभी सबूत के आधार पर तेजाजी नगर पुलिस ने आरिफ कुरैशी ( समीर सिंह ) को गिरफ्तार किया है।
इस युवक को पकड़ा
इस तरह पकड़ाया
बुधवार 4 दिसंबर को जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली निकल रही थी। तभी आयोजन के बाद खबर मिली कि तेजाजी नगर के नजदीक श्रीराम वाटिका के पास स्वप्निल फार्म पर रॉयल विला फार्महाउस के अंदर एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को लाता है और कई लोगों को अपना नाम अलग-अलग बताता है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया और उनकी टीम वहां पहुंची और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर तलाशी ली गई।
तलाशी में यह मिला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari