शराब कारोबारी का हनी ट्रैप: लेडी तस्कर, बीजेपी एल्डरमेन, कांस्टेबल और श्वेता जैन सब शामिल

Sanjay Gupta | May 19, 2026, 11:59 IST
Share
indore honey trap case shweta jain alka dixit bjp leader
indore honey trap case shweta jain alka dixit bjp leader

मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित हनी ट्रैप कांड की आरोपी श्वेता जैन फिर सक्रिय हो गई है। कई नेताओं, ब्यूरोक्रेट्स को घेरने वाली श्वेता अब इंदौर के एक शराब कारोबारी के हनी ट्रैप से जुड़ गई है।

इंदौर में एक बार फिर हनी ट्रैप का जाल फैल रहा है। मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित कांड की मुख्य आरोपी श्वेता जैन फिर एक कांड में जुड़ गई है। इंदौर के शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान से एक करोड़ रुपए मांगने का मामला है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार, 18 मई की शाम को मीनाल रेसीडेंसी से इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने श्वेता जैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोप है कि कारोबारी के फोटो, वीडियो जारी करने की धमकी देकर रुपए की मांग की जा रही थी।

यह है हनी ट्रैप कांड के सभी आरोपी

शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान से आरोपियों ने एक करोड़ की मांग की थी। नहीं तो फोटो, वीडियो जारी कर बदनाम करने और गोली मारने तक की धमकी दी गई थी। इस मामले में लेडी तस्कर इंदौर द्वारकापुरी की अलका दीक्षित को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

इसके साथ ही, बीजेपी के एल्डरमैन लाखन चौधरी और पुलिस इंटेलिजेंस के प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। वहीं, श्वेता जैन को भी भोपाल से इंदौर लेकर आए हैं।

जानें क्या हुआ कांड?

इस मामले में चौहान ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाणगंगा एरिया के कारोबारी का प्रॉपर्टी का भी कारोबार है। द्वारकापुरी की शराब कारोबार से जुड़ी लेडी तस्कर अलका दीक्षित से मुलाकात हुई थी।

अलका ने उसकी मुलाकात लाखन से कराई जो बीजेपी का एल्डरमैन है। उसका देवास, खंडवा जैसी जगहों पर प्रॉपर्टी का धंधा है। लाखन ने चौहान को प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए कहा था, चौहान ने मना कर दिया। बाद में लाखन मिला और धमकी दी कि हमारा प्रस्ताव मान लो, अलका के साथ 50 फीसदी की पार्टनरशिप कर लो, वरना अंजाम ठीक नहीं होगा।

सुपर कॉरिडोर पर दी गोली मारने की धमकी

जब बात नहीं मानी तो करीब 20 दिन पहले जब चौहान सुपर कॉरिडोर पर था। साथ ही, गाड़ी रोककर मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी एक गाड़ी आई। अलका दीक्षित अपने बेटे जयदीप और लाखन के साथ आई।

चौहान को पीटा और धमकी दी कि पार्टनर नहीं बनने पर गोली मार देंगे। साथ ही फोटो और वीडियो बताते हुए कहा कि इसे लीक कर बर्बाद कर देंगे। एक करोड़ रुपए की मांग की गई। इसके बाद चौहान ने सीपी संतोष सिंह से शिकायत की थी।

रात में चलाया सीक्रेट मिशन

सीपी संतोष सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला डीसीपी क्राइम त्रिपाठी को सौंपा था। इसमें रात भर मॉनिटरिंग हुई और रविवार-सोमवार की दरमियानी रात इसमें छापे मारे गए थे। इसमें अलका, बेटे जयदीप और लाखन को हिरासत में लिया गया है।

साथ ही कांस्टेबल विनोद के घर छापा मारकर उसके भी लैपटॉप, मोबाइल को जब्त किया गया है। उसे भी हिरासत में लिया गया है। विनोद और अलका दोनों करीबी हैं और दोनों के कॉल रिकॉर्ड में आया है कि वे लगातार बात करते थे।

श्वेता जैन और अलका दीक्षित आपस में जुड़ीं

इस पूरे मामले में सामने आया है कि श्वेता जैन और अलका दीक्षित आपस में जुड़ी हुई हैं। डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों की आपस में लिंक है और इस मामले में जैन कैसे शामिल थी। इसकी भूमिका की जांच के लिए ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

2019 के चर्चित हनी ट्रैप केस से जुड़ा नाम

श्वेता जैन का नाम 2019 के मध्यप्रदेश के हनी ट्रैप केस में भी आया था। उस टाइम कुछ नेताओं, अफसरों और बिजनेस वाले लोगों के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बातें सामने आई थीं। ये मामला तब काफी चर्चा में रहा था और काफी टाइम तक राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल बनी रही।

ये खबरें भी पढ़िए...

जौरा की ‘भाजपा नेत्री’ निकली हनी ट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड, कई कारोबारी बने शिकार

इंदौर हनी ट्रैप मामला: वकील को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, 10 लाख मांगने का है आरोप

इंदौर हनी ट्रैप केस: बार-पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी सुसाइड केस में हनी ट्रैप की आरोपी इति पर केस और गिरफ्तारी

इंदौर में बार-पब संचालक भूपेंद्र उर्फ पिंटू रघुवंशी ने किया सुसाइड, हनी ट्रैप में उलझने की बताई जा रही वजह

Tags:
  • क्राइम ब्रांच
  • इंदौर
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
  • हनी ट्रैप
  • इंदौर हनी ट्रैप केस
  • इंदौर हनी ट्रैप
  • इंदौर हनी ट्रैप मामला
  • सीपी संतोष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा